WoW@InDiA...अजब है इंडिया। गजब है इंडिया। और सबसे बड़ी बात की कई मज़हबों के बाद भी सहज है इंडिया। यही ताकत है इस देश की...अजब-गजब-मज़हब और सजहता की इसी झांकी को दिखाने के लिए हम ला रहे हैं एक नई श्रृंखला...WoW@InDiA...जिसमें हम देश के हर उस पहलू पर नजर डालेंगे जिसे पढ़कर आप सच में कह उठेंगे....WoW InDiA. इस श्रृंखला की कड़ी में हम बता रहे हैं एमपी जबलपुर के भेड़ाघाट वाटर फॉल्स के बारे में जिसे सुन आप हैरान रह जाएंगे.
मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित भेड़ाघाट वाटर फॉल पर्यटन के लिए मशहूर है। इसकी प्राकृतिक खूबसूरती नियाग्रा फॉल्स से कहीं कम नहीं है। फर्क इतना ही है कि नियाग्रा फॉल्स बड़ा है, जबकि मुकाबले में भेड़ाघाट फॉल्स छोटा है। लेकिन जो आनंद नियाग्रा फॉल्स को देखने में आता है, वही आनंद इस भारतीय अविस्मरणीय नजारे को देखने में आता है।
यही नहीं इसके आस-पास स्थित ऊंची-ऊंची मार्बल की चट्टानों के बीच आप नाव से भी सवारी कर अद्भुत आनंद उठा सकते हैं। आप एकबार यहां जाएंगे, तो फिर लौटने का मन नहीं करेगा। हम आपको भेड़ाघाट वाटर फॉल और उसके आस-पास के नजारे का एक वीडियो दिखा रहे हैं। यकीन मानिए, इसे देखने के बाद आप विश्वास नहीं करेंगे कि भारत में भी ऐसे नजारे मौजूद हैं।
वीडियो में देखिए इस प्राकृतिक नजारे को...