विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Arvind Kejriwal Protest Against Salman Khurshid

LIVE: पीएम आवास की तरफ बढ़ रहे केजरीवाल

dainikbhaskar.com | Oct 12, 2012, 12:31PM IST
 
 

नई दिल्‍ली. केंद्र सरकार के खिलाफ एक तरफ सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल तो दूसरी ओर विपक्षी दल भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। केजरीवाल ने भ्रष्‍टाचार के आरोपों में फंसे केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के इस्‍तीफे की मांग की है। वहीं बीजेपी की महिला ईकाई ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।
 

पीएम आवास की तरफ बढ़ रहे इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन से जुड़े अरविंद केजरीवाल और उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया और बवाना ले जाकर राजीव गांधी स्टेडियम में बनाई गई अस्थाई जेल में डाल दिया है। अरविंद के साथ मनीष सिसौदिया भी अस्थायी जेल में मौजूद हैं। जेल से ही मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा है कि उनकी मांग है कि सलमान खुर्शीद को तुरंत बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस उन्हें और उनके साथियों को अस्थायी जेल से रिहा कर देती है तो वे संसद की तरफ जाएंगे।


 


कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने पुलिसिया कार्रवाई पर कहा कि आंदोलनों में ऐसी गिरफ्तारियां होती हैं। कांग्रेस के इस बयान की आलोचना हो रही है। अस्थाई जेल में बंद केजरीवाल का कहना है कि अगर पुलिस हमें छोड़ेगी, तो हम सीधे संसद मार्ग जाएंगे। वहीं, सलमान खुर्शीद ने कहा है कि केजरीवाल महत्वाकांक्षी हैं।


 


इससे पहले प्रधानमंत्री आवास की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आंदोलन के अगुवा केजरीवाल को एक अलग गाड़ी में बैठाकर बवाना ले गई। वहीं, पुलिसकर्मियों ने मनीष सिसौदिया और अन्य समर्थकों को जबरन उठाकर अपनी बसों में बैठाकर बवाना ले गई। अरविंद के एक अन्य साथी गोपाल राय को पहले पुलिस संसद मार्ग थाने ले गई, जहां वे और उनके साथी सड़क पर लेट गए और नारेबाजी करने लगे। फिर पुलिस ने इन सभी को बस में बैठाया और बवाना ले गई।
 



शुक्रवार को दोपहर में पीएम आवास की तरफ जाने वाले सभी रास्‍ते बंद कर दिए गए। बावजूद इसके कुछ प्रदर्शन टेम्‍पो में बैठकर पीएम निवास के करीब पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। 
 
खुर्शीद के एनजीओ में गड़बडिय़ों की जांच कराने को लेकर आंदोलन का ऐलान करने वाले केजरीवाल के समर्थक जनपथ पर अड़ गए जहां बैरीकेड लगा दिए गए और बड़ी संख्‍या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। केजरीवाल और उनके समर्थक यहां से पीएम आवास की तरफ बढ़ना चाहते थे लेकिन बैरीकेड की वजह से आगे बढ़ना मुमकिन नहीं हो सका। 
 
विस्‍तार से पढ़ने के लिए आगे के स्‍लाइड पर क्लिक करें... 
  
 
 
 
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment