जमानत लेने को तैयार नहीं कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी
Agency
| Sep 11, 2012, 22:25PM IST
इस मामले में अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी। देशद्रोह के आरोप में फंसे कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को बांद्रा कोर्ट ने 24 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
मुंबई पुलिस का कहना था कि उनकी जांच पूरी हो चुकी है, ऐसे में उन्हें अब असीम त्रिवेदी की हिरासत नहीं चाहिए। उन्हें 16 सितंबर तक की पुलिस कस्टडी में भेजा गया था। लेकिन उनकी गिरफ्तारी के विरोध के मद्देनजर पुलिस ने कहा कि वह कोर्ट से अब असीम की हिरासत नहीं मांगेगी। उधर, असीम ने भी जमानत नहीं मांगने और न ही अपने लिए कोई वकील करने का फैसला किया था।






