विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Assam Mla Rumi Nath, Her Second Husband Beaten Up

PHOTOS : गर्भवती विधायक का आरोप- मेरा रेप करने पर उतारू थी भीड़

1 of 6 Photos


गुवाहटी।एक विधायक को प्‍यार करना इतना भारी पड़ सकता है, उसने कभी सोचा भी नहीं था। असम में गर्भवती विधायक रूमी नाथ और उनके दूसरे पति को शुक्रवार रात भीड़ ने लात और घूंसों से पीटा। 
रूमी ने रविवार को यह कहकर सनसनी फैला दी कि भीड़ में शामिल सैकड़ों लोग उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश कर रहे थे। इतना ही नहीं, नशे में धुत्त कुछ लोगों ने उनके साथ बलात्कार करने की कोशिश भी की। उनका यह भी आरोप है कि उन पर और उनके पति पर हमला एक राजनीतिक साजिश है।
दूसरी ओर विधायक से मारपीट के आरोप में रविवार को पुलिस ने पांच लोगों को अरेस्‍ट किया। 
कांग्रेस विधायक दूसरी शादी करने के बाद पहली बार अपने शहर करीमगंज आई थीं। रूमी ने पिछले महीने ही अपने एक बांग्लादेशी फेसबुक मित्र से शादी की है। 
रूमी बोरखोला क्षेत्र से विधायक हैं। शुक्रवार रात रूमी अपने दूसरे पति जकी जाकिर के साथ एक होटल में ठहरी थीं। देर रात करीब 200 लोगों ने होटल में घुसकर दोनों की पिटाई कर दी। रूमी और जाकिर दोनों को काफी चोटें आईं।
घटना के तुरंत बाद कांग्रेसी विधायक रूमी नाथ को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया और अगले दिन शनिवार को गुवहाटी पहुंचा दिया। गुवाहटी में पत्रकारों से बातचीत में रूमी नाथ ने कहा कि लोग भ्रष्टाचारी और चोर नेताओं का तो कुछ नहीं कर सकते  लेकिन उनकी निजी जिंदगी में दखल दे रहे हैं। रूमी ने कहा कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया वो उन्हें जानती तक नहीं है। रुमी ने यह भी कहा कि यह उनकी निजी जिंदगी का मामला है और किसी को भी इसमें दखल देने का अधिकार नहीं है। 
 


आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment