कोकराझार में कफ्र्यू, 'शूट एट साइट' का आदेश
कोकराझार (असम). असम में बोडो और अल्पसंख्यक प्रवासियों के बीच जारी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी निचले असम के चिरांग जिले के कुछ गांवों में हिंसा होने की खबर है। चिरांग जिले में रात का कर्फ्यू लागू है। इसके बावजूद हिंसा हो रही है। मरने वालों की संख्या 40 तक पहुंच गई। बुधवार को अलग-अलग जगहों पर 8 और लोग मारे गए। राज्य के 11 जिलों में हिंसा फैल चुकी है। करीब 50 लाख लोग बेघर हो गए हैं जबकि एक लाख 70 हजार लोगों ने शरणार्थी शिविरों में पनाह (तस्वीरें) ले रखी है।
तनावपूर्ण हालात को देखते हुए सेना के जवान प्रभावित जिलों में बुधवार सुबह से फ्लैग मार्च कर रहे हैं। पैरा मिलिट्री फोर्स के 15 सौ जवानों को भी तैनात किया गया है। पैरा मिलिट्री फोर्स को यह आदेश दिया गया है कि वे उपद्रवियों को 'देखते ही गोली मार' दें।
PHOTOS: जातीय झड़प, घर छोड़कर भागने को मजबूर लोग









