चीनी सैनिकों के फोन से बात करते हैं भारतीय सैनिक

नई दिल्ली. भारत में दूरसंचार क्रांति ने भले ही देश के हर कोने मोबाइल नेटवर्क स्थापित कर दिए हों, लेकिन इसका फायदा चीनी सीमा से लगे नाथूला पर तैनात हमारे जवानों को ही नहीं मिल रहा। आलम यह है कि खराब नेटवर्क से परेशान सेना के जवान चीनी सैनिकों से फोन हैंडसेट मांग कर अपने घर बात करते हैं। यह खुलासा सूचना प्रोद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति ने किया है।
संसदीय समिति ने पिछले साल जुलाई में नाथूला का दौरा किया था। इस दौरान सैनिकों ने बताया कि नाथुला में टेलीकॉम सर्विस बहुत ही खराब है। अधिकतर कंपनियों का नेटवर्क काम नहीं करता है। यहां कई निजी कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन इस इलाके में उनकी सेवाएं कमजोर हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सीमा से लगे नाथूला पोस्ट पर केवल बीएसएनएल की सर्विस उपलब्ध है। पर चार साल से इलाके में न तो टॉवर लग पाया है, न ही टेलीफोन एक्सचेंज। समिति ने कंपनी को उपकरणों की जल्द खरीदी के लिए कहा था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। ऐसे में सैनिकों को पड़ोसी मुल्क के सैनिकों की सेवा पर निर्भर रहना पड़ता है।
बताते चलें कि नाथुला तिब्बत के लिहाज से भारत का सबसे संवेदनशील पोस्ट है। इसी सीमा से चीन और भारत के बीच व्यापार भी होता है। दोनों देशों के बीच हुए व्यापार समझौते के मुताबिक भारत से 29 और चीन से 15 तरह की वस्तुओं का आयात-निर्यात होता है।
तस्वीरें: देश को झकझोर देने वाले टॉप 10 सेक्स स्कैंडल्स








