नई दिल्ली. कैंसर से जूझ रहे टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना करने वालों का तांता लग गया है। युवराज के दोस्त और प्रशंसक तो क्रिकेटर की सलामती की दुआ कर ही रहे हैं, कई नामचीन हस्तियों ने भी युवराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्विट किया है, ‘युवराज को कैंसर होने की खबर सुनकर आश्चर्यचकित रह गया। युवी यदि तुम इसे पढोगे तो पता चलेगा कि हम सब तुम्हारे के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सब कुछ ठीक हो जाएगा।’ अभिताभ ने कहा, ‘युवराज, सुबह जगने के बाद जोर से कहो- हर दिन हर तरह से मैं बेहतर होता जा रहा हूं।’
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवराज को 'फाइटर' करार दिया है। मोदी ने ट्विट किया, ‘युवराज की बीमारी के बारे में सुनकर उदास हुआ। वह एक फाइटर हैं और मेरा विश्वास है कि वह जल्द ही बीमारी से उबरेंगे और फिर से देश के लिए खेलेंगे।’ जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्विट किया, ‘मैं युवराज के जल्दी और पूरी तरह से फिट होने की कामना करता हूं।’
योग से ठीक करेंगे रामदेव
योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि वह योग और आयुर्वेद के जरिए क्रिकेटर युवराज सिंह का कैंसर ठीक करना चाहते हैं। बाबा ने कहा कि योग में वह शक्ति है जो कठिन से कठिन बिमारियों पर नियंत्रण कर सकती है। यदि युवराज सिंह उनके पास आएं तो वह उनका कैंसर ठीक कर सकते हैं।
बताते चलें कि 2011 वर्ल्डकप जीत में टीम इंडिया के हीरो रहे युवराज इस समय फेंफड़े के कैंसर से लड़ रहे हैं। वो जनवरी से अमेरिका में इसके इलाज के लिए कीमोथैरेपी ले रहे हैं। युवराज बोस्टन के कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट में कीमोथैरेपी करवा रहे हैं।
रामदेव के मुताबिक, उन्हें युवराज सिंह को अपने योग और आयुर्वेद की जानकारी की पेशकश करने में खुशी होगी। इस पद्धति से कैंसर सहित कई बीमारियों के इलाज में सफलता मिली है।
कैंसर से जूझ रहे युवराज की मदद करेगी सरकार