विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Baba Ramdev's Food Products Are Not Edible?

बाबा रामदेव की दुकानों में खराब सामान की बिक्री?

dainikbhaskar.com | Sep 25, 2012, 17:17PM IST
 
 



हरिद्वार. योग गुरु बाबा रामदेव को बड़ा झटका लगा है। वे एक बार फिर से सरकारी कार्रवाई के निशाने पर हैं। योग गुरु के हरिद्वार के कनखल में मौजूद आश्रम से लिए गए 6 खाद्य वस्तुओं के नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। ये नमूने उत्तराखंड राज्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए थे। यह आश्रम दिव्य फार्मेसी का है। 



खाद्य सुरक्षा विभाग ने आश्रम से नमक, काली मिर्च, लीची के शहद, मस्टर्ड ऑयल, जैम और बेसन के नमूने लिए थे। खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि इन सभी चीजों के नमूने जांच में खाने लायक नहीं पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने दिव्य फार्मेसी को नोटिस सौंपा है और तीन दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि अगर तीन दिनों में जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी।




इस मुद्दे पर रामदेव के पतंजलि योगपीठ के प्रवक्ता ने कहा है कि उन्हें खाद्य विभाग की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्ण के नाम से रजिस्टर्ड कंपनियों पर प्रवर्तन निदेशालय भी शिकंजा कस रहा है।
हालांकि, रामदेव आरोप लगाते रहे हैं कि कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन छेड़ने के बाद सरकार उनके खिलाफ बदले की कार्रवाई कर रही है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment