विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Bangaru Laxman Held Guilty By Cbi Special Court

रिश्वतकांड में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण दोषी करार

dainikbhaskar.com | Apr 27, 2012, 14:53PM IST
 
 


नई दिल्‍ली.  तहलका कांड में दोषी करार दिये गये भाजपा के पूर्व अध्‍यक्ष बंगारू लक्ष्‍मण को आज सीबीआई की विशेष अदालत दोपहर ढाई बजे सजा सुनायेगी ।  
 
 
सीबीआई ने अदालत से उन्‍हें पांच साल की सजा देने का आग्रह किया है वहीं लक्ष्‍मण ने अदालत से गुहार लगाई कि उन्‍होंने पहली बार कोई अपराध किया है और उनकी दो बाईपास सर्जरी हो चुकी हैं। उनके स्‍वास्‍थ्‍य और उम्र को देखते हुये नरमी का रूख अपनाया जाये । 
  
अदालत के कल आये फैसले के बाद लक्ष्मण को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया। उन्हें आज सुबह को अदालत में लाया गया । सीबीआई की वकील के मुताबिक उनकी कोशिश होगी कि बंगारू को इस मामले में अधिकतम सज़ा हो।  
 
11 साल पुराने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के तत्‍कालीन अध्‍यक्ष पर आरोप था कि उन्‍होंने एक फर्जी रक्षा सौदे में हथियारों के नकली सौदागरों से रिश्‍वत ली। चार अप्रैल को एडीशनल सेशन जज कंवलजीत अरोड़ा ने सीबीआई के वकीलों और अभियुक्‍त पक्ष की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया था।
 
कांग्रेस ने बंगारू लक्ष्मण को दोषी करार दिए जाने के बाद बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुवार को बीजेपी बोफोर्स को लेकर हंगामा कर रही थी। लेकिन 24 घंटे के ही भीतर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष को अदालत ने घूस के मामले में दोषी करार दिया है। तिवारी ने कहा कि इस फैसले से बीजेपी को सबक लेना चाहिए। उन्होंने विपक्षी पार्टी पर हमला बोलते हुए कटाक्ष किया, 'जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते हैं।' वहीं, बीजेपी ने बंगारू लक्ष्मण से पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि कोर्ट के फैसले का पार्टी से कोई लेना देना नहीं है।
 
 
सीबीआई के अनुसार बंगारू 2001 में एक न्‍यूज पोर्टल तहलका के स्टिंग 'ऑपरेशन वेस्टएंड' में कैमरे में रिश्‍वत लेते हुए पकड़े गए। इसमें पत्रकारों ने ब्रिटेन की एक हथियार कंपनी के एजेंट बन कर उनसे मुलाकात की और भारतीय सेना के लिए थर्मल इमेजर्स की खरीद के बदले रिश्‍वत देने की पेशकश की। इन वीडियो सीडी को 13 मार्च 2001 में जारी किया गया था।
 
स्टिंग ऑपरेशन की मदद से पत्रकारिता को नया आयाम देने वाले इस मामले के सामने आने के बाद बंगारू लक्ष्‍मण को तत्‍कालीन सत्‍तारूढ़ पार्टी भाजपा के अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना पड़ा था। हालांकि, लक्ष्मण आज भी बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment