विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Bedwetting‎

शांति निकेतन में वार्डन से छात्रा को पिलाया पेशाब

एजेंसी | Jul 09, 2012, 08:26AM IST
 
 


शांतिनिकेतन (पश्चिम बंगाल). विश्व भारती यूनिवर्सिटी के तहत चलने वाले स्कूल में पांचवीं क्‍लास की स्‍टूडेंट को अपना पेशाब पीने के लिए मजबूर किए जाने का मामला सामने आया है। हॉस्टल की वॉर्डन ने मासूम को इस घिनौने काम के लिए बाध्य किया। लड़की के पिता ने इस मामले में बोलपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने वॉर्डन को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन बाद में उसे कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया। विश्व भारती विश्वविद्यालय ने उमा पोद्दार नाम की वॉर्डन को सस्पेंड कर दिया है। लेकिन इस मामले की गूंज प्रधानमंत्री के दफ्तर तक पहुंच गई है। पीएमओ ने मंगलवार तक पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब की है।
















शिकायत के मुताबिक महिला वॉर्डन ने चादर निचोड़कर मूत्र छात्रा के मुंह में डाला व उसे पीने को मजबूर किया। सूत्रों के मुताबिक छात्रा पथ भवन की है। वह आवासीय को-स्कूल में पढ़ती है। शनिवार रात उसकी मां ने वॉर्डन से मिलकर बेटी के बारे में पूछा।
















वॉर्डन ने बताया वह ठीक है लेकिन पिछली रात बिस्तर गीला कर दिया था। इसलिए वॉर्डन ने सुबह छात्रा को उसी का मूत्र पीने को मजबूर किया ताकि बिस्तर गीला करने की उसकी आदत सुधर जाए। घटना से गुस्साए पीड़ित छात्रा के माता-पिता कुछ लोगों के साथ हॉस्टल आए व पीड़ित छात्रा को घर वापस ले गए।
















 
















विश्व भारती के संचालकों ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की है। संचालकों ने छात्रा के माता-पिता व अन्य पर हॉस्टल में जबर्दस्ती घुसने की रिपोर्ट भी लिखाई है। राष्‍ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग (एनसीपीसीआर) ने संस्‍थान से इस बारे में सफाई मांगी है और रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

















 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment