विज्ञापन
 
Home >> National >> Photo Feature >> Bhutan's Queen Jetsun Pema

गणतंत्र दिवस को खास बना दिया भूटान नरेश और रानी ने

1 of 9 Photos
नई दिल्‍ली। इंडिया गेट पर गणतंत्र दिवस के समारोह के दौरान हर किसी की नजर भूटान के नरेश जिग्‍मे खेसर नामग्‍याल वांगचुक और उनकी पत्‍नी जेस्‍टर पेमा पर थी। दोनों की उपस्थिति ने समारोह को खास बना दिया। वांगचुक गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे। (26 जनवरी की 26 तस्वीरें: दुनिया ने देखी हमारी ताकत)
 
भूटान नरेश अपनी पत्नी रानी जेत्सुन पेमा के साथ आठ दिनों के भारत दौरे पर हैं। दोनों ने राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर फूल चढ़ाए।
 
इससे पहले भूटान नरेश को शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में सेरेमोनियल रिसेप्शन दिया गया। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भूटान नरेश का स्वागत किया। इसके बाद नरेश वांगचुक ने गार्ड ऑफ ऑनर लिया और सांसदों से मुलाकात भी की। 
 
भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक रानी जेटसन पेमा के साथ पहले भी भारत आ चुके हैं। भारत भ्रमण के दौरान वह जोधपुर गए थे। जोधपुर पैलेस में पूर्व राजपरिवार ने उनकी अगवानी की थी। 
 
भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक की वर्ष 2011 में ही भारत से पढ़ाई करने वाली जेस्टर पेमा से शादी हुई है। 21 वर्षीय पेमा पायलट की बेटी हैं। वहीं पेमा पश्चिम बंगाल और हिमाचल में शिक्षा हासिल की हैं। वांगचुंग ऑक्‍सफोर्ड यूनीवर्सिटी से तालीम हासिल किए हैं। नरेश उस वक्‍त पेमा को अपना दिल दे बैठे थे जब वह 17 साल के थे। ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई कर चुके वांगचुक (31) की पत्नी उनसे 10 साल छोटी हैं। वे अभी लंदन के रेजेंट्स कॉलेज से पढ़ाई कर रही हैं। 
 
खास खबर

 


आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment