कोलकाता. कनाडा की पॉर्न स्टार सनी लियोनी इन दिनों कोलकाता की सड़कों पर छाई हुई हैं। वह रियलिटी शो बिग बॉस में क्या गईं उनके पॉर्न वीडियो की डिमांड भारत में अचानक बढ़ गई है। पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म-2 से बॉलीवुड में प्रवेश करने वाली सनी के वैसे तो पूरे भारत में दीवाने हैं, लेकिन कलकत्ता में कुछ ज्यादा ही दीवानगी देखने को मिल रही है।
बिग बॉस के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी लियोनी ने आज कल पॉर्न इंडस्ट्री भले ही छोड़ दी हो, लेकिन कोलकाता जैसे रूढ़िवादी शहर में उनका पोर्न वी़डियो खासा धूम मचा रहा है। इसका अंदाजा सनी के पॉर्न वीडियो की बिक्री को देखकर लगाया जा सकता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता के ग्रे बाजार में पार्क सर्कस से किद्दरपोरे तक, चांदनी से गरियाहाट तक सड़क किनारे लगने वाली कैसेट की दुकाने सन्नी के पॉर्न वीडियो सीडी और डीवीडी से पटी पड़ी हैं। यहां सनी लियोनी के पॉयरेटेड पॉर्न वीडियो महज 70 से 120 रुपए के बीच मिल रहे हैं।
कैसेट बिक्रेता रोमेश रॉय के मुताबिक, सनी लियोनी के पिज्जा गर्ल और स्कूल टीचर वाले वीडियो सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। वह प्रतिदिन करीब 20 सीडी-डीवीडी बेच देते हैं। इस तरह से हजारों पॉर्न कैसेट प्रतिदिन बिक जाते हैं।
कोलकाता के ग्रे बाजार के बिक्रेता कहते हैं, 'हमसे ग्राहक कई तरह के फिल्मों की मांग करते हैं। इसलिए हम डीवीडी में एक साथ कई पॉर्न फिल्मों को अपलोड करके बेचते हैं। इससे ग्राहकों को ही फायदा होता है। अलग-अलग तस्वीरों वाले कवर लगा कर एक ही डीवीडी को बेच दिया जाता है।
Related Articles:
...लेकिन किसानों का बुरा हाल: प्याज उपजाया और मुफ्त में बांट दिया