विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> BJP Registered Thumping Victory In Gujarat Local Body Election

मोदी का डंका: 90 फीसदी मुस्लिम वोटरों वाले शहर में जीती बीजेपी

1 of 4 Photos
नई दिल्ली/अहमदाबाद. यह नरेंद्र मोदी के विरोधियों को निराश करने वाली खबर है। गुजरात विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के बाद नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी ने स्थानीय निकाय चुनावों में भी जबर्दस्त जीत दर्ज की है। राज्य की 75 नगरपालिकाओं के लिए हुए चुनावों में बीजेपी को 47 जगहों पर जीत मिली है, वहीं कांग्रेस को सिर्फ 8 पालिकाओं से संतोष करना पड़ा है। डेढ़ दर्जन नगरपालिकाएं ऐसी हैं, जहां किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। बीजेपी की जीत इसलिए भी बड़ी है, क्योंकि छह नगरपालिकाओं में सभी सीटें उसके खाते में गई हैं। 
 
 
खास बात यह है कि जामनगर जिले के अल्पसंख्यक बहुल नगर सलाया में भी बीजेपी के सभी 27 प्रत्याशी जीत गए। यहां बीजेपी ने 24 मुस्लिम और 3 हिन्दू प्रत्याशी उतारे थे। दशकों तक कांग्रेस के प्रभुत्व वाले सलाया में 90 फीसदी आबादी मुसलमानों की है। सलाया के नतीजे से विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर साबित हो गया है कि गुजरात में बड़े पैमाने पर मुसलमानों ने बीजेपी के पक्ष में वोट डाले हैं।
 
10 फरवरी को हुए निकाय चुनावों में बीजेपी ने कांग्रेस से 9 और अन्य से दो नगरपालिकाएं छीन ली है। कांग्रेस के शासन वाले सुरेंद्र नगर, हलवद, रापर तलोद, विजल, पोर, वंथली, धंधूका, ओड और बालसिनोर में बीजेपी का परचम लहरा रहा है। निर्दलीय या अन्य से बीजेपी ने सलाया और देवगढ़ बारिया में बाजी मारी है।
 
विधानसभा में हार का सामना कर चुके कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोढ़वाडिया बीजेपी की जीत को पचा नहीं पार रहे हैं। उन्होंने चुनावी नतीजों में ईवीएम से छेड़छाड़ की तरफ इशारा किया है। मोदी ने ट्वीट के जरिये इसे बड़ी जीत बताते हुए लगातार भरोसा जताने के लिए वोटरों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने चुनाव जिताने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी है।
 
आगे की स्लाइड में पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार मृणाल पांडेय का मोदी की ब्रैंडिंग पर लेख:

...तो इन कारणों से है नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे के बीच 36 का रिश्‍ता?

भाजपा नेताओं की साजिश का शिकार हुए गडकरी : वैद्य

नरेंद्र मोदी की राह में रोड़ा बने शिवराज सिंह?

अब संत ने भी की मांग- गुजरात नरसंहार के लिए माफी मांगें मोदी

राहुल को नहीं, नरेंद्र मोदी को पीएम देखना चाहता है देश

वाइब्रेंट गुजरात में नरेंद्र मोदी का स्‍टाइलिश लुक

हमें तो सुषमा ही चाहिए: शिवसेना, नरेंद्र मोदी को इन चार नेताओं से मिल सकती है टक्‍कर

बचपन में मगरमच्छ लेकर घर पहुंच गए थे मोदी

 


आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment