नई दिल्ली। कर्नाटक में अपने मंत्रियों की करतूत से बैकफुट पर आई बीजेपी ने आज कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि, लोकपाल के मुद्दे पर कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी ने कहा था कि इसे संवैधानिक दर्जा प्राप्त होना चाहिए। लेकिन यूपी चुनाव में चुनाव आयोग के साथ जो कुछ अप्रत्यक्ष हुआ वो क्या यह बताने के लिए काफी नहीं है कि देश में संवैधानिक संस्थाओं की क्या हालत है।
राजीव ने कहा कि, हम चुनाव आयोग पर उंगली नहीं उठा रहे हैं, लेकिन राबर्ट वाड्रा के केस में आईपीएस आफिसर के साथ जो कुछ हुआ वो क्या अप्रत्याशित नहीं था। प्रमोशन के नाम पर रातो रात उनका तबादला कर दिया गया।
भाजपा प्रवक्ता ने मंहगाई और गरीबी पर कांग्रेस सरकार को आड़ों हाथे लेते हुए कहा कि, इस देश के प्रधानमंत्री को अर्थशास्त्री कहा जाता है। इस क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है। वह देश के वित्तमंत्री रहे हैं। फिर देश में महंगाई बढ़ती जा रही है।