शिंदे के बर्खास्त होने तक नहीं चलने देंगे संसदः राजनाथ
Dilnawaz Pasha
| Jan 24, 2013, 19:28PM IST
नई दिल्ली। हिंदू आतंकवाद पर गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान के खिलाफ बीजेपी ने देश भर में प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर पर भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी पूरे देश और संसद के दोनों सदनों में ऐसे हालात पैदा करेगी कि शिंदे को पद से हटाने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतीकात्मक आंदोलन नहीं है, इसका निश्चित हल निकलेगा। (पढ़ें, नेताओं के बाद नागरिक अधिकार समूह 'हिंदू आतंकवाद' पर लामबंद)
भाजपा अध्यक्ष ने सवाल किया कि गृहमंत्री के बयान पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष क्यों चुप्पी साधे बैठे हैं? मनमोहन तो किसी भी घटना पर बोलेने में एक हफ्ते से एक महीना तक लगाते हैं लेकिन छोटी-छोटी बातों पर बोलने वाली कांग्रेस अध्यक्ष क्यों चुप हैं? क्या यह सिर्फ वोट बैंक मजबूत करने के लिए किया गया है? सोनिया नहीं बोलेंगी तो पीएम की गृहमंत्री को बर्खास्त करने की हिम्मत नहीं है इसलिए भाजपा इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष का बयान चाहती है। सरकार के मंत्री ओसामा बिन लादेन और हाफिज सईद को साहब और जी बोलते हैं। अब तो गृह मंत्री के बयान ने अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारत की छवि धूमिल की है। आज पाकिस्तान भी यह कह सकता है कि भारत एक आंतकी राष्ट्र है।
राजनाथ सिंह का कहना था कि भाजपा की सरकार बने न बने उसे इसकी चिंता नहीं है, भाजपा सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश और समाज बनाने की राजनीति करती है। राष्ट्रवाद की भावना में इंसानों के बीच नफरत की गुंजाइश नहीं होती। भाजपा किसी भी धर्म या उसके मानने वाले से भेदभाव नहीं करती। उन्होंने कांग्रेस के हाल ही में हुए चिंतन शिविर को भी निशाने पर लिया और कहा कि हर पार्टी के चिंतन शिविर में देश की समस्याओं और उनके समाधान पर पर चिंतन किया जाता है। और सत्ता में मौजूद पार्टी तो अपने शिविर से पूरे देश को संदेश देती है कि देश के वह इनके समाधान में क्या योगदान दे सकती है। कांग्रेस के शिविर को पूरा देश टकटकी लगाए देखा था। कांग्रेसियों की सकार ने देश को महंगाई, आंतरिक सुरक्षा संकट, आतंकवाद, नक्सलवाद, उग्रवाद, भ्र्रष्टाचार के सामने फेंक दिया है। लेकिन चिंतन शिविर में इस पर बात न होकर यह निष्कर्ष निकला कि आरएसएस शिविरों में आतंक का पाठ पढाया जाता है। गृहमंत्री के इस बयान पर पूरे देश में गुस्सा है।
दिल्ली के जंतर मंतर पर भाजपा की लोकसभा नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उन्होंने पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनियां गांधी के माफी मांगने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है। जबकि देश के अधिकांश इलाके में सांसद, विधायक धरना दे रहे हैं। कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ता शिंदे का पुतला भी फूंक रहे हैं। चंडीगढ़ में कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ रहे भाजपाइयों को रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। भाजपाइयों से पुलिस की झड़प भी हुई। (तस्वीरों में देखें, भाजपा का प्रदर्शन)
भाजपा के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार ने कहा कि सोनिया मनमोहन को माफी मांगनी चाहिए। सरदार बल्लभ भाई पटेल और आडवाणी लौह पुरुष हैं लेकिन शिंदे मुलायम पुरुष हैं।
बीजेपी प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने भास्कर डॉट कॉम से बातचीत में स्पष्ट कहा कि किसी पार्टी को आतंकवादी करार देना न सिर्फ गैर जिम्मेदार बयान है बल्कि यह कांग्रेस की ओछी राजनीति भी दिखाता है। निर्मला ने कहा, 'कांग्रेस आतंकवाद के नाम पर धर्म की राजनीति कर रही है। विकास, महंगाई, रोजगार, शिक्षा, सुरक्षा और युवा कल्याण के मुद्दे पर पूरी तरह नाकाम सरकार आतंकवाद को धर्म से जोड़कर ओछी राजनीतिक करने की कोशिश कर रही है। देश के गृहमंत्री शर्मनाक बयान दे रहे हैं। बीजेपी इसका पुरजोर विरोध करेगी।'
भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने कहा, 'अब लोग जान गए हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। सिर्फ मुस्लिम वोट बैंक को लुभाने के लिए शिंदे हिंदू या भगवा आतंक की बात कर रहे हैं लेकिन यूपी, पंजाब और गुजरात के चुनावों में उनकी पार्टी बुरी तरह हारी है। यह इस बात का सबूत है कि अब लोग धर्म के नाम पर बरगलाए नहीं जा सकते।'
उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान जैसे राज्यों में भाजपा के जिला मुख्यालयों पर धरना व प्रदर्शन किया जा रहा है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता कहते हैं कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेड़ने को कहा है। भाजपा नेताओं की मांग है कि कांग्रेस और सरकार अपने गृहमंत्री के बयान पर राष्ट्र से माफी मांगें।
राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भाजपा और संघ पर हिंदू आतंकवादी तैयार करने का घिनौना आरोप लगाया है। पूरे देश में इसकी निंदा हो रही है। इस बयान के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता 24 जनवरी को उपवास रखेंगे और धरने पर बैठेंगे। शहर अध्यक्ष शैलेंद्र भार्गव के मुताबिक 24 जनवरी को छोटी चौपड़ पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद हिंदू और भगवा अपमान-नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारों के साथ यूपीए सरकार का पुतला दहन भी किया जाएगा।
गौरतलब है कि शिंदे ने 20 जनवरी को जयपुर कांग्रेस चिंतन शिविर में यह कहकर हंगामा खड़ा कर दिया था कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कैंपों में आतंकवादियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।
संबंधित खबरें
बयान पर बवाल: राजस्थान में फूंका गया शिंदे का पुतला, दिग्विजय सिंह ने आतंकी सईद को कहा साहब
24 जनवरी 2013 की खास खबरें
साहित्य से ज्यादा विवादों के चलते बदनाम हुआ है जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल
जीत के बाद धोनी बोले- कहां गए गोरे, वे क्या सिर्फ नमक मिर्च ही लगाने आते हैं
गीतिका को दुबई ले जाकर शारीरिक शोषण करना चाहता था कांडा
मजिस्ट्रेट ने लड़की से कहा- कपड़े उतारो, विरोध करने पर दी धमकी!

Next Story
News
- State News
National News
International News
Bollywood
Cricket
Jeevan Mantra
Business
Editorial
Gadgets
English News
Gujarati News
Marathi News
- Rajasthan News
Haryana News
Madhya Pradesh News
Punjab News
Chattisgarh News
Himanchal News
Uttar Pradesh News
Bihar News
Jharkhand News
Maharastra News
Gujarat News
Jammu & Kashmir News
- Delhi News
Jaipur News
Bhopal News
Chandigarh News
Udaipur News
Indore News
Ludhiana News
Jodhpur News
Raipur News
Ranchi News
E-paper
Archives
Trending Events
Crime
Photo Contest
Recipes
Infotainment
Group Sites
- divyabhaskar.com
Largest Gujarati Website dailybhaskar.com
Most comprehensive
Local News website in English divyamarathi.com
A Leading Marathi News Website dbhaskar.com
The alternate homepage of bhaskar.com myfmindia.com
Radio Division, wholly owned company of Bhaskar group dainikbhaskargroup.com
Group Website of India’s Largest Newspaper Group
Copyright © 2013-14 DB Corp ltd., All Rights Reserved. Site Powered by I Media Corp. Ltd IMCL, DB Corp Ltd. Enterprise.
विज्ञापन








