बेंगलुरु. कर्नाटक विधानसभा में जिस अश्लील वीडियो को देखने की बात सार्वजनिक होने के बाद तीन मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा है, उसे जनता भी खूब देखना चाह रही है। शहर के सीडी बाजार में उस पॉर्न फिल्म के वीडियो की भारी मांग है। लोग बड़ी संख्या में दुकानों पर जाकर इस वीडियो के की मांग कर रहे हैं। लेकिन इस पॉर्न फिल्म का वीडियो बाजार में उपलब्ध नहीं है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो क्लिप किसी रेप का नहीं (जैसा कि मंत्री सफाई दे रहे हैं), बल्कि पॉर्न वीडियो है।
बेंगलुरु शहर के नेशनल मार्केट और बुरमा बाजार के दुकानदारों के मुताबिक, 'हमारी दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग आकर मंत्रियों के द्वारा देखे गए पॉर्न फिल्म के वीडियो सीडी की मांग कर रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर मंत्री जो क्लिप देख रहे थे, उसमें क्या है। लेकिन हमारे पास इसका अभी तक कोई वीडियो सीडी नहीं है।'
दुकानदारों का कहना है कि इस पॉर्न वीडियो की भारी मांग को देखते हुए इस वीडियो का पता करके राइट्स लेने की कोशिश जारी है। स्वामी नित्यानंद और तमिल अभिनेत्री के कथित ब्लू फिल्म की सीडी खूब बिकी थी। इसलिए कारोबारी ताजा क्लिप की सीडी भी बेचने की कोशिश कर रहे हैं।
लोकल मीडिया में आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रियों द्वारा देखी गई पॉर्न फिल्म की क्लिप चार मिनट 12 सेकेंड की है। इस एमएमएस क्लिप का नाम 'अबिक' दिया गया है। यह वीडियो करीब दो महीने पहले बेंगलुरु से करीब 480 किमी दूर हुबली-धारवाड़ में धड़ल्ले से उपलब्ध थी। बताया जा रहा है कि वीडियो को केरल में फिल्माया गया था और यह कोई रेप का वीडियो क्लिप नहीं है।
हालांकि खबरें ऐसी भी आ रही है कि हुबली इस वीडियो को इंटरनेट पर भी खूब सर्च किया जा रहा है। गौरतलब है कि राजस्थान के भंवरी-मदेरणा सेक्स सीडी कांड से संबंधित एक वीडियो को यूट्यूब पर अब तक करीब दस लाख लोग देख चुके हैं। इस घटना के सुर्खियों में आने के बाद पूरे राजस्थान में इस सेक्स सीडी की मांग बढ़ गई थी और कारोबारियों ने इसकी खूब बिक्री की थी।
ऐसे हुआ खुलासा
कर्नाटक विधानसभा में चल रही कार्रवाही को को कवर करने गए एक स्थानीय न्यूज चैनल के पत्रकारों ने देखा कि बीजेपी के मंत्री लक्ष्मण सवाड़ी और सीसी पाटिल अपने मोबाइल से कुछ रहे हैं। दोनों आपस में हंसते हुए कुछ चर्चा कर रहे थे। कैमरामैन ने जब जूम करके देखा तो सभी सन्न रह गए। सवाड़ी और पाटिल मोबाइल पर पॉर्न वीडियो देख रहे थे। उन्होंने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया।
कल्पेश याग्निक: कलंकित नेता बने ही रहेंगे, यदि हम सहन करते रहेंगे
कर्नाटकः 'मुझे मिलता तो मैं भी देखता रेप का वह वीडियो'
अमेरिका: सहायक के साथ 'इंटर्न' से सेक्स करवा राष्ट्रपति ने देखा