विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Bonus Diwali

दीपावली पर कर्मचारियों को मिलेगा अच्छा बोनस

dainikbhaskar.com | Oct 29, 2012, 08:18AM IST
 
 

 
नई दिल्ली। इस साल निजी क्षेत्र के कर्मचारी अपनी कंपनियों से अच्छे बोनस की उम्मीद कर सकते हैं। आर्थिक सुधारों की दिशा में सरकार ने हाल में कई फैसले लिए हैं। इससे कंपनियों में सकारात्मक माहौल बना है। देश का आर्थिक माहौल भी सुधर रहा है। 
 
जानकारों के मुताबिक बोनस कुल वेतन के एक निश्चित प्रतिशत के रूप में हो सकता है। यह स्पेशल फेस्टिवल डिस्काउंट के तौर पर भी यह दिया जा सकता है। यह जानकारी ह्यूमन रिसोर्स कंसलटेंसी myhiringclub.com के एक सर्वेक्षण में सामने आई है। 
 
निजी क्षेत्र के 65 फीसदी व सरकारी क्षेत्र की 95 फीसदी कंपनियां (पीएसयू) त्यौहारी सीजन में बोनस देने की तैयारी कर रहे हैं। यह पिछले साल की तुलना में निजी क्षेत्र में 12 फीसदी और पीएसयू क्षेत्र में तीन फीसदी अधिक है। सर्वे के मुताबिक 32 फीसदी निजी कंपनियां कर्मचारियों को बोनस के तौर एक महीने का मूल वेतन देने की तैयारी कर रही हैं। जबकि 29 फीसदी कंपनियां एकमुश्त फिक्स रकम देने जा रही हैं। 
 
लगभग 39 फीसदी कंपनियां, सीटीसी (कॉस्ट टू कंपनी) के पांच से छह फीसदी के बराबर राशि बोनस के रूप में दे सकती हैं। इसी तरह सर्वे में शामिल पीएसयू में से 63 फीसदी कर्मचारियों को एक महीने का मूल वेतन बोनस के रूप में दे रही हैं। जबकि 37 फीसदी एकमुश्त निश्चित राशि देंगीं। 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment