दीपावली पर कर्मचारियों को मिलेगा अच्छा बोनस
dainikbhaskar.com
| Oct 29, 2012, 07:53AM IST

जानकारों के मुताबिक बोनस कुल वेतन के एक निश्चित प्रतिशत के रूप में हो सकता है। यह स्पेशल फेस्टिवल डिस्काउंट के तौर पर भी यह दिया जा सकता है। यह जानकारी ह्यूमन रिसोर्स कंसलटेंसी myhiringclub.com के एक सर्वेक्षण में सामने आई है।
निजी क्षेत्र के 65 फीसदी व सरकारी क्षेत्र की 95 फीसदी कंपनियां (पीएसयू) त्यौहारी सीजन में बोनस देने की तैयारी कर रहे हैं। यह पिछले साल की तुलना में निजी क्षेत्र में 12 फीसदी और पीएसयू क्षेत्र में तीन फीसदी अधिक है। सर्वे के मुताबिक 32 फीसदी निजी कंपनियां कर्मचारियों को बोनस के तौर एक महीने का मूल वेतन देने की तैयारी कर रही हैं। जबकि 29 फीसदी कंपनियां एकमुश्त फिक्स रकम देने जा रही हैं।
लगभग 39 फीसदी कंपनियां, सीटीसी (कॉस्ट टू कंपनी) के पांच से छह फीसदी के बराबर राशि बोनस के रूप में दे सकती हैं। इसी तरह सर्वे में शामिल पीएसयू में से 63 फीसदी कर्मचारियों को एक महीने का मूल वेतन बोनस के रूप में दे रही हैं। जबकि 37 फीसदी एकमुश्त निश्चित राशि देंगीं।








