पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्र का निधन
bhaskar.com
| Sep 28, 2012, 23:16PM IST

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रमुख सहयोगी ब्रजेश मिश्र का नई दिल्ली में फोर्टिस अस्पताल में शुक्रवार की रात निधन हो गया.
मिश्रा सर्जरी के बाद से बीमार चल रहे थे. शाम को तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. राजग शासन के दौरान, उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय में सबसे शक्तिशाली लोगों में माना जाता था.
राजग सरकार के बाद के वर्षों में मिश्रा, भाजपा के कई नीतियों से सहमत नहीं थे. 2008 में परमाणु समझौते के भाजपा के विरोध पर उन्होंने खुलकर असहमति जताई. मिश्रा को वाजपेयी शासनकाल में बनाई गई परमाणु नीति का एक प्रमुख वास्तुकार माना जाता है.








