विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Bundelkhand Is Facing Severe Drought Situation

लाचार होकर 4 से 12 हजार में बीवी-बेटियों को बेच रहे लोग

1 of 9 Photos
नई दिल्ली. महाराष्ट्र में सूखे ने राज्य के किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। महाराष्ट्र के 34 जिलों में सूखे का संकट है। इसे देखते हुए ईजीओएम ने 1207 करोड़ का सूखा पैकेज देने का फैसला किया है। लेकिन इस पैकेज का कितना सही इस्तेमाल हो पाएगा, इस पर बड़ा सवाल बना हुआ है। 
 
दूसरी तरफ, 'बेटी बचाओ' अभियान और महिला सशक्तिकरण के तमाम नारों के बावजूद देश के बड़े इलाके में महिलाओं पर जुल्म थम नहीं रहे हैं। सूखे और उससे उपजी गरीबी ने हालात को और खतरनाक बना दिया है। आंध्र प्रदेश में सूखे के चलते जिस्मफरोशी के लिए मजबूर महिलाओं की तरह ही उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों को मिलाकर बनने वाले बुंदेलखंड में भी आधी आबादी अपनी जान और इज्जत को बचाने की खामोश जंग लड़ रही है। केंद्र के पैकेज और मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश की सरकारों की पहल के बावजूद न तो इस इलाके का पिछड़ापन दूर हो रहा है और न ही महिलाओं का शोषण। 
 
बच्चों खासकर लड़कियों का 'मामा' कहलाना पसंद करने वाले शिवराज सिंह चौहान के सूबे में मौजूद बुंदेलखंड के सागर डिवीजन के पांच जिलों-सागर, छतरपुर, टीकमगढ, पन्ना और दमोह में 2004 से लेकर मार्च, 2011 के बीच सात सालों में 2230 लड़कियां गायब हुईं। इनमें से 482 लड़कियों का आज तक कोई पता नहीं चल पाया है। मध्य प्रदेश विधानसभा में 2011 में पेश आंकड़ों के मुताबिक सागर जिले से 482, पन्ना में 330, छतरपुर में 279, टीकमगढ़ में 345, दमोह में 2004 से 794 लड़कियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुईं। इनमें से टीकमगढ़ में 50, सागर में 71, पन्ना में 88, दमोह में 221 और सागर में 52 युवतियां आज भी लापता हैं। बुंदेलखंड में लड़कियों की खरीद फरोख्त करने वाले कई गिरोह आदिवासी बाहुल्य जिलों-पन्ना और दमोह में सक्रिय हैं। 
 
आगे की स्लाइड में पढ़िए जिस्मफरोशी का शिकार बनी युवती की दास्तां और बुंदेलखंड की बेटियों की बदनसीबी: 
 
 
 
13 मार्च की प्रमुख खबरें
 

लैपटॉप स्क्रीन पर देखते ही खुलेगा ईमेल, दूर बैठे लड़के-लड़कियों के मूवमेंट भी कर सकेंगे महसूस

बुंदेलखंड का सच: सूखे ने 'लूटी' बेटियों से लेकर बीवियों तक की इज्जत

24 कमजोर देशों का कमाल, शानदार इन्फ्रास्ट्रक्चर में अमेरिका को दे रहे हैं कड़ी टक्कर

क्लार्क ने वॉटसन के सस्पेंशन को ठीक बताया, पुजारा हुए चोटिल

विजेंदर ने मांगी छुट्टी, काहलों दिल्ली एयरपोर्ट से कनाडा ले जाता रहा ड्रग्स  

संबंधों की उम्र घटाने का भारी विरोध, फैसला टालना पड़ा  

राजा भैया के दो करीबी सीबीआई की रिमांड पर, दो को कुंडा से उठाया  

मेडिकल एंट्रेंस में अब बॉयोमैट्रिक सिस्टम

शिवसेना ने किया दरगाह दीवान का सम्मान, कहा- 'पाक पीएम का विरोध सच्ची देशभक्ति,  


आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment