असम की विधायक के खिलाफ केस दायर किया पहले पति ने

करीमगंज . विवादास्पद विधायक रूमीनाथ पर उनके पहले पति ने केस दायर किया है। रूमी के दूसरे पति पर भी मामला दर्ज कराया गया है।
सिलचर में दर्ज मामले में रूमी के पहले पति राकेश सिंह ने दूसरी शादी करने, अवैध संबंध रखने और चोरी के आरोप लगाए हैं। रूमी पर आरोप है कि उन्होंने पहले पति तलाक लिए बिना धर्म परिवर्तन कर दूसरी शादी की। उनके दूसरे पति जाकिर हुसैन समाज कल्याण विभाग में कार्यरत हैं। रूमी असम की बोरखोला विधानसभा सीट से विधायक हैं।
शनिवार को गुवाहटी के एक टीवी चैनल के सामने उन्होंने माना था कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। पेशे से डॉक्टर राकेश सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हैं। उनकी रूमीनाथ से चार साल पहले शादी हुई थी। उनकी दो साल की एक बच्ची भी है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले राकेश ने रूमी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। वह एक माह से लापता थी। उन्होंने यह भी बताया कि इस निकाह की व्यवस्था राज्य मंत्रिमंडल में शामिल एक मंत्री ने की थी।









