एक अक्टूबर से रेल में एसी क्लास का किराया महंगा
एजेंसी
| Sep 28, 2012, 07:27AM IST

नई दिल्ली। रेल में एसी का सफर 1 अक्टूबर से महंगा हो जाएगा। माल भाड़ा भी बढ़ेगा। कैटरिंग और पार्किंग के लिए भी अधिक पैसे चुकाने होंगे। रेल मंत्रालय के प्रवक्ता अनिल सक्सेना ने बताया कि मंत्रालय ने 1 अक्टूबर से सभी एसी क्लास के टिकटों पर 3.7 प्रतिशत सर्विस टैक्स लगाने का फैसला लिया है। माल भाड़े पर भी इतना ही सर्विस टैक्स लगेगा। कैटरिंग और पार्किंग सेवाओं के लिए अब 12.36 प्रतिशत सर्विस टैक्स लिया जाएगा। जो यात्री पहले से टिकट बुक करा चुके हैं, उनसे 1 अक्टूबर से टीटीई ट्रेन में ही सर्विस टैक्स की राशि अलग से वसूलेंगे। रियायती टिकटों पर सर्विस टैक्स कुल किराए का 30 प्रतिशत लगेगा।






