नई दिल्ली. दिल्ली में 16 दिसंबर की रात चलती बस में हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दी है। सूत्र बताते हैं कि चार्जशीट में सख्त धाराएं लगाई गई हैं, जिनके तहत आरोपियों को फांसी भी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ कत्ल समेत कुल 9 धाराएं लगाई गई हैं। चार्जशीट में कुल 40 गवाहों के नाम हैं। चार्जशीट के बारे में विस्तृत जानकारी अभी मीडिया को नहीं दी गई है। इस बीच,
रेवाड़ी में भी एक ऐसा ही मामला सामने आ गया है (रेप किया, गोली मारी और फिर फेंक दिया)।
उधर,
दिल्ली की घटना के विरोध में करीब 20 दिन बाद भी लोगों का आंदोलन जारी है। गुरुवार को बुलाए गए भारत बंद का भी कुछ जगहों पर व्यापक असर रहा। भारत बंद के लिए सोशल नेटवर्किग साइट का सहारा लेकर देश भर में अभियान चलाया गया था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दोषियों को फांसी देने और सख्त कानून बनाने की मांग की मुहिम में कोई भी राजनीतिक दल शामिल नहीं होगा। इस बीच, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को गैंगरेप की शिकार युवती के गांव जाकर उसके परिजनों से मुलाकात की।
आगे पढ़ें, ''दामिनी'' के आखिरी वक्त की दास्तां- "मां के कलेजे से लग कर दो बार कहा था सॉरी, पहली बार होश में आते ही मांगी थी टॉफी"
जंतर मंतर पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी
रेप किया, गोली मारी और फिर फेंक दिया
पढें- रेप के आरोपी कांग्रेस नेता को महिलाओं ने पीटा, किया नंगा
'दामिनी' को बस से कुचल कर मारना चाहते थे 'बलात्कारी'
अब बलात्कारियों को नपुंसक बनाने के तरीके पर बहस
''10-10 ब्वॉयफ्रेंड रखकर रेप के खिलाफ प्रदर्शन करती हो''
दामिनी की अंतिम इच्छा क्या पूरी करेगी सरकार?
डॉक्टर ने बयां की दरिंदगी की असली कहानी!
महिला वैज्ञानिक बोलीं- लड़की छह लोगों से घिर गई थी तो समर्पण क्यों नहीं कर दिया?
आठ दोस्तों के साथ किया पत्नी का गैंगरेप, नेता ने दी नसीहत- तन ढंक कर रखें लड़कियां
'सख्त' कानून बनने के बाद भी बीवी से बलात्कार की रहेगी 'छूट'!