बेंगलूरू। कर्नाटक बीजेपी में एक बार फिर सत्ता के लिए संघर्ष शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा को पद से हटाने के लिए कभी एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा और जगदीश शेट्टार ने हाथ मिला लिया है।
कर्नाटक में आज से शुरू हो रहे भाजपा की दो दिवसीय चिंतन बैठक से पहले येद्दयुरप्पा ने पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी को ताकत दिखाने की तैयारी कर ली है। उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों और सासदों की अपने घर पर बैठक बुलाई है।
येद्दयुरप्पा ने कहा, 'कुछ नेता लिंगायत समुदाय में दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं। सभी विधायकों और सासदों के साथ हम राजनीतिक स्थिति पर चर्चा कर पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं। हमारे बीच जो राय बनेगी उससे पार्टी अध्यक्ष को अवगत करा दिया जाएगा।'
राष्ट्रपति शासन की 'धमकी' पर कांग्रेस को आयोग में घसीटेगी सपा