Home >> National >> Latest News >> National >> College Girl Gangraped In Office Of Trinmool Student Wing
फर्स्ट इयर की स्टूडेंट के साथ तृणमूल छात्र परिषद के दफ्तर में गैंगरेप
Dainikbhaskar.com | Oct 13, 2012, 15:39PM IST
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में एक छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैंगरेप की वारदात तृणमूल की छात्र परिषद के दफ्तर में हुई। पीड़िता फर्स्ट इयर की छात्रा है। आरोप तृणमूल छात्र परिषद के नेताओं पर लगा है। घटना इसी हफ्ते की है।
घटना बर्धमान जिले की है। आरोप है कि छात्रा के साथ तीन लड़कों ने बलात्कार किया। पीड़िच लड़की अपनी एक दोस्त के साथ बर्थडे पार्टी में गई थी। यह पार्टी तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के दफ्तर में हो रही थी, जो कॉलेज के कैंपस में है।
तीनों आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर लड़की को दे दिया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच लीं। पुलिस को इस मामले में आरोपियों के साथ-साथ उस सिक्योरिटी गार्ड की भी तलाश है, जो घटना के वक्त वहां मौजूद था।
आसनसोल के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार के मुताबिक गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का कहना है कि वो आरोपियों को पहचानती है। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपियों के तृणमूल कांग्रेस से जुड़े होने की पुष्टि नहीं की है।






