अगर आपके मोबाइल या कम्प्यूटर की मेमोरी अनलिमिटेड हो। इनमें अलग से मेमोरी कार्ड डालने की जरूरत नहीं पड़े तो यह किसी तोहफे से कम नहीं होगा। आगरा स्थित दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआइ) के वैज्ञानिक इस हकीकत को साकार करने में जुटे हुए हैं। ये वैज्ञानिक क्वांटम डिवाइस तैयार कर रहे हैं। इससे मोबाइल के साथ कम्प्यूटर और अन्य उपकरणों की क्षमता बढ़ जाएगी।