विज्ञापन
 
Home >> Politics >> Aaj Ki Raajniti >> Congress Attacks Advani For Supporting Modi

'...इसलिए मोदी को सपोर्ट कर रहे हैं आडवाणी'

agency | Jul 10, 2012, 10:45AM IST
 
 


नई दिल्ली.कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी की तारीफ करने के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह अपनी गांधीनगर संसदीय सीट की चुनावी मजबूरी के कारण ऐसा कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, 'आडवाणी ने अपने ब्लॉग में गुजरात के मुख्यमंत्री का गुणगान कर रहे हैं। यह स्वभाविक है क्योंकि व्यक्तिगत तौर पर हर व्यक्ति को संसदीय चुनाव के गणित को समझना पड़ा है। आडवाणी को अंत में गांधीनगर ही जाना है।'
 
कांग्रेस प्रवक्ता ने गुजरात बीजेपी में मतभेद का जिक्र करते हुए कहा, 'सवाल यह उठता है कि किसकी बात पर यकीन किया जाए? गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल कहते हैं कि गुजरात तानाशाही से पीड़ित है और वहां बोलने की आजादी नहीं है। बीजेपी के पूर्व महासचिव संजय जोशी का दावा है कि उनकी जान को खतरा है। उन्हें ट्रेन तक से सफर करने नहीं दिया जाता और फिर आडवाणी कहते हैं कि मोदी को बदनाम किया जा रहा हैं।'
 
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हकीकत यह है कि शुरू से ही संघ परिवार और बीजेपी की पूरी राजनीति दुष्प्रचार, मिथ्या और झूठ पर आधारित है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2007 में राष्ट्रपति पद के चुनाव में बीजेपी चुनाव प्रचार के कार्यक्रम को निचले स्तर पर ले गई थी और इस बार भी उसी प्रक्रिया को दोहराने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे न तब कामयाब हुए थे न अब कामयाब होंगे।'

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment