विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Congress Leader Accused Of Rape

इज्जत बचाने के लिए ट्रेन से कूदी लड़की, असम में कांग्रेसी विधायक को नंगा कर पीटा

1 of 9 Photos

गुवाहाटी. ब्रह्मपुत्र मेल में छेड़खानी का मामला सामने आया है। छेड़खानी की शिकार लड़की अपनी इज्जत बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूद गई। लड़की बिहार में आरां के पास ट्रेन से कूदी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में एक फौजी को गिरफ्तार किया है। विस्तार से पढ़ने और तस्वीरें देखने  के लिए यहां क्लिक करें

दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्‍ली में गैंग रेप की वारदात से मचे कोहराम के बीच असम में कांग्रेस के एक सीनियर नेता पर रेप का आरोप लगा है। कांग्रेस नेता बिक्रम सिंह ब्रह्मा पर यह आरोप लगाने वाली महिला दो बच्‍चों की मां है। उनके द्वारा पहचान कर लिए जाने के बाद पुलिस ने ब्रह्मा को हिरासत में ले लिया, लेकिन इससे पहले जनता ने उनके ऊपर जम कर गुस्‍सा निकाला। स्‍थानीय ग्रामीणों और महिलाओं ने ब्रह्मा को सरे आम पीटा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए (तस्‍वीरें देखने के लिए आगे के स्‍लाइड्स पर क्लिक करें)।

लोअर असम के बड़े नेताओं में शुमार बिक्रम सिंह बोडोलैंड टेरीटोरियल काउंसिल एरिया में कांग्रेस के चीफ कोऑर्डिनेटर हैं। बिक्रम 2011 विधानसभा चुनाव में बक्‍सा जिले की अपागुड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए। बिक्रम पर चिरांग जिले के सालबाड़ी में इस महिला के घर में घुसकर रेप की कोशिश का आरोप है। ग्रामीणों ने बिक्रम को पुलिस को सौंपने से पहले उनकी जमकर धुनाई की।

आईजी जीपी सिंह ने बताया कि शुरू में यह मामला यौन उत्‍पीड़न का लगता है। एफआईआर दर्ज होने और केस रजिस्टर होते ही बिक्रम को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि अभी वह पुलिस की हिरासत में ही हैं। आईजी के मुताबिक ऐसा लगता है कि ब्रह्मा इस महिला को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लालच देकर कई महीने से यौन शोषण करते रहे होंगे। जब वह बीती रात महिला के घर में जबरन घुसे तो महिला ने शोर मचा दिया और गांववाले मौके पर जुट गए।

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया सेल प्रभारी हरेन दास ने कहा है कि यदि बिक्रम ब्रह्मा के खिलाफ आरोप सही पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी।

पति बना हैवान, पत्नी के गुप्तांग को कैंची से जख्मी कर डाली लाल मिर्च

'दामिनी' को बस से कुचल कर मारना चाहते थे 'बलात्‍कारी'

अब बलात्‍कारियों को नपुंसक बनाने के तरीके पर बहस

''10-10 ब्‍वॉयफ्रेंड रखकर रेप के खि‍लाफ प्रदर्शन करती हो''

दामिनी की अंतिम इच्‍छा क्‍या पूरी करेगी सरकार?

डॉक्टर ने बयां की दरिंदगी की असली कहानी!

महिला वैज्ञानिक बोलींलड़की छह लोगों से घिर गई थी तो समर्पण क्यों नहीं कर दिया?

आठ दोस्तों के साथ किया पत्नी का गैंगरेपनेता ने दी नसीहततन ढंक कर रखें लड़कियां

'सख्‍तकानून बनने के बाद भी बीवी से बलात्‍कार की रहेगी 'छूट'!


आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment