VIDEO: होटल में गर्भवती विधायक संग रेप के लिए यूं उत्तेजित हो गई भीड़!

करीमगंज. असम में गर्भवती विधायक रूमी नाथ और उसके दूसरे पति को शुक्रवार रात भीड़ ने लात और घूंसों से पीटा। कांग्रेस विधायक दूसरी शादी करने के बाद पहली बार अपने शहर करीमगंज आई थीं। 33 वर्षीय रूमी बोरखोला क्षेत्र से विधायक हैं। इतना ही नहीं, नशे में धुत्त कुछ लोगों ने उनके साथ बलात्कार करने की कोशिश भी की।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप पुजारी ने बताया, 'रूमी अपने दूसरे पति जकी जाकिर के साथ करीमगंज के एक होटल में ठहरी हुई थीं। देर रात करीब 200 लोगों ने होटल में घुसकर दोनों की पिटाई कर दी।' रूमी और जाकिर दोनों को काफी चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस होटल पहुंची। उसने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। रूमी पिता से मिलने शहर आई थीं।
डीजीपी जयंत चौधरी ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को रूमी समर्थकों ने सिलचर में सड़क पर उतरकर विधायक के पक्ष में नारे लगाए। उन्होंने पथराव भी किया। एक बस को नुकसान भी पहुंचाया। हालात बिगडऩे पर पुलिस ने संभाला।
पति और बेटी को छोड़ा
रूमी ने बिना तलाक लिए जाकिर से शादी की है। पहले पति राकेश सिंह और 2 साल की बेटी को छोड़ देने की वजह से कई संगठन रूमी का विरोध करते रहे हैं। राकेश ने पिछले महीने उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। रूमी 2006 में भाजपा के टिकट पर विधायक चुनी गई थीं। बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गईं।
यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। लोग भ्रष्टाचारी और चोर नेताओं का तो कुछ नहीं कर सकते। लेकिन मेरी निजी जिंदगी में दखल दे रहे हैं। मुझ पर हमला करने वालों को जेल भेजना चाहिए।' -रूमी नाथ, विधायक
PHOTOS : असम में गर्भवती कांग्रेसी विधायक से तालिबानी सलूक
आज से सब कुछ महंगा: सलमान हो या आम इंसान, हर एक पर पड़ेगी मार








