विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Controversy Over Bal Thackeray Memorial Unnecessary: Uddhav

बाल ठाकरे ही रहेंगे शिव सेना प्रमुख!

1 of 3 Photos
मुंबई. यहां के शिवाजी पार्क में शिव सेना सुप्रीमो बाल ठाकरे (सिगार, मटन बिरयानी और व्हाइट वाइन के दीवाने बालासाहेब) के स्‍मारक को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शिव सेना के कार्यकारी अध्‍यक्ष उद्धव ठाकरे ने पार्टी सुप्रीमो बाल ठाकरे के स्‍मारक को लेकर जारी विवाद को गैरजरूरी करार दिया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि बाल ठाकरे ही शिव सेना प्रमुख रहेंगे और उनके नाम के आगे 'पूर्व' का इस्‍तेमाल नहीं किया जाएगा।
 
शिव सेना के मुखपत्र 'सामना' को दिए इंटरव्‍यू में उद्धव ने कहा, 'मैं सभी से अपील करता हूं कि कोई भी इस मामले पर फिलहाल कोई विवाद खड़ा न करे। यह बड़ा मुद्दा क्यों हैं?' बाल ठाकरे के निधन के बाद 'सामना' में उद्धव का यह पहला इंटरव्‍यू है। उद्धव ने कहा कि बाल ठाकरे की जगह कोई नहीं ले सकता और वह हमेशा शिवसेना सुप्रीमो रहेंगे। उन्होंने कहा, 'बाला साहेब ने हमें रास्‍ता दिखाया है। शिव सेना मराठी मानुष और हिंदुत्व के लिए हमेशा लड़ती रहेगी।'
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment