विज्ञापन
 
Home >> National >> In Depth >> Country Child Victims Of Online

ऑनलाइन प्रताडऩा के शिकार हैं देश में 10 में से पांच बच्चे

agency | Jun 28, 2012, 09:54AM IST
 
 


नई दिल्ली. देश में 10 में पांच से अधिक बच्चे ऑनलाइन प्रताडऩा (साइबर बुलीइंग) के शिकार होते हैं। दुनिया के 25 देशों में हुए सर्वे में भारत का इस मामले में तीसरा नंबर है। चीन पहले और सिंगापुर दूसरे नंबर पर है।


 


माइक्रोसॉफ्ट के ग्लोबल यूथ ऑनलाइन बिहेवियर सर्वे में यह निष्कर्ष सामने आया है। इंटरनेट के जरिए किसी को तंग करने, सताने, धमकी देने, शर्मिंदा करने की कोशिश करने को साइबर बुलीइंग कहा जाता है। सर्वे में इस बात पर फोकस है कि बच्चे इंटरनेट पर एक-दूसरे से किस तरह व्यवहार करते हैं।


 


साथ ही उनके अभिभावक उनके ऑनलाइन व्यवहार को लेकर कैसा रुख अपनाते हैं। माइक्रोसॉफ्ट की डायरेक्टर जैकलीन बशेर कहती हैं, 'बच्चों को साइबर बुलीइंग से बचाना साझा जिम्मेदारी है। इसमें सभी अपनी भूमिका निभा सकते हैं। वे चाहे खुद बच्चे हों, अभिभावक, शिक्षक, स्कूल काउंसलर, कोच, ऑनलाइन सेफ्टी एडवोकेट या सरकार।'


 


 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment