गैंग रेप की घटनाओं के लिए फिल्में भी जिम्मेदार : ओमपुरी
दिल्ली गैंग रेप जैसी घटनाएं काफी शर्मनाक हैं। इस हैवानियत ने यकीनन हमारा सिर झुका कर रख दिया है। फिल्मों में भी अपराध की कई घटनाएं दिखाई जाती हैं। इन केसों के लिए ऐसी फिल्में भी जिम्मेदार हैं। लेकिन सभी फिल्मों पर इसका दोष नहीं मढ़ा जा सकता। ये शब्द थे बॉलीवुड अभिनेता ओमपुरी के। वे शुक्रवार को गुरुनानक भवन में होने वाले नाटक क्रतेरी अमृताञ्ज के सिलसिले में वीरवार को महाराजा रिजेंसी पहुंचे। उनके साथ अभिनेत्री दिव्य दत्ता भी थीं। ओमपुरी ने कहा कि, हम विदेशी पहनावे को अपना तो रहे हैं, लेकिन उसे देखने के लिए साफ दिमाग की जरूरत है। सोच को दरकिनार कर रहे हैं।