गुड़गांव/नागपुर. देश की राजधानी के अलावा अन्य शहरों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। बुधवार की सुबह नागपुर में एक 12 साल की बच्ची के साथ उसके स्कूल में ही रेप जैसी वहशियाना हरकत को अंजाम दे दिया गया। बच्ची सुबह स्कूल पहुंची ही थी कि एक शख्स ने स्कूल परिसर में उसे रोक लिया और उसके साथ बलात्कार किया। मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हो गई है। अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है। पुलिस को शक है कि जिस शख्स ने लड़की के साथ रेप किया है, उसे वह नहीं जानती थी।
उधर, दिल्ली के नजदीक हरियाणा के गुड़गांव जिले के पॉश इलाके सेक्टर-39 स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे जिस्मफरोशी का भंडाफोड़ करते हुए चार कॉलगर्ल समेत नौ को गिरफ्तार किया गया है। सदर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। गेस्ट हाउस संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।
सेक्टर-39 के एक गेस्ट हाउस में जिस्मफरोशी का धंधा काफी दिनों से चल रहा था। एक व्यक्ति की शिकायत के बाद सोमवार को सदर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर सज्जन सिंह, महिला एसआई रानी देवी व अपनी टीम के साथ गेस्ट हाउस पर पहुंचे। छापे के दौरान पुलिस ने अलग-अलग कमरों में मौजूद जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में देखा। पकड़ी गई चारों कॉलगर्ल की उम्र 24 से 28 वर्ष बताई जा रही है। चारों दिल्ली के अलग-अलग इलाकों की रहने वाली हैं। ये सभी गेस्ट हाउस मैनेजर गिरीश के बुलाए जाने पर यहां आती थीं। इस गेस्ट हाउस के अलावा अन्य कई गेस्ट हाउसों में भी इनका आना-जाना होता था। गेस्ट हाउस संचालक राजस्थान के झुंझनू निवासी हवा सिंह ने यह कोठी एक साल के लिए लीज पर ली हुई है। जिस्म फरोशी के धंधे को यहां का मैनेजर उत्तराखंड निवासी गिरीश संभालता था। पकड़े गए अन्य युवकों की पहचान सिकंदराबाद के धनकोर निवासी ललित, झारखंड निवासी सिद्धार्थ, बिहार के सीतामढ़ी निवासी विजय के रूप में हुई। सभी गुडग़ांव में निजी कंपनी में काम करते थे।
अन्य संबंधित खबरें
6 मार्च की अन्य खास खबरें
प्रीति जिंटा से 10 घंटे तक पूछताछ, यशराज फिल्म्स पर लगा जुर्माना