मुंबई के उल्हासनगर में 16 साल की लड़की से रेप का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। लड़की का आरोप है कि उसके मां-बाप ने उस शख्स के साथ सेक्स के लिए मजबूर किया जिससे उन्होंने 50 हजार रुपये का कर्ज ले रखा था। पुलिस ने लड़की के मां-बाप और उस शख्स के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़की का पिता पुलिस की गिरफ्त में आ गया है लेकिन उसकी मां और रेप का आरोपी निसार खान फरार हैं।
वहीं, नई दिल्ली के पूर्वी दिल्ली के मंडावली के एक मकान में सूटकेस में मॉडल सुमित तिवारी का शव मिला है। मकान स्क्रिप्ट राइटर शांति देव का है। वारदात के बाद से वह फरार है। करावल नगर निवासी सुमित के पिता रामेश्वर प्रसाद तिवारी ने बताया कि 20 फरवरी को वह अक्षरधाम के पास एक फिल्म की शूटिंग के लिए निकला था। रात 8 बजे फोन आया कि दो लाख रुपए दे दो आपका बेटा घर आ जाएगा। पुलिस ने सुमित के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया और मंडावली के एक मकान में पहुंची तो दूसरी मंजिल पर सूटकेस में सुमित की लाश मिली। अंदेशा जताया जा रहा है कि सुमित की गला दबा कर हत्या की गई है।