पत्नी और साली से कराता था देह व्यापार
यूपी के पिलखुआ में रहने वाले एक युवक पर पत्नी और मौसेरी साली को देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में दिल्ली के हरिनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी अजयपाल के दोस्त राहुल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि राहुल की दोस्त ज्योति और अजयपाल की तलाश की जा रही है।