अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की साजिश
तीन महिला एजेंटों ने एक घरेलू महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की। यह वारदात मुंबई के पास मीरा रोड इलाके की है जहां तीन महिलाएं फ्लैट दिखाने के बहाने महिला को एक बिल्डिंग में ले गईं और वहां पर जबरन उसके कपड़े उतारकर वीडियो शूट कर लिया। फिर इस वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उन्होंने पीडि़ता को ब्लैकमेल करते हुए उससे तीन लाख रुपए मांगे। मीरा रोड पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, जो पेशे से इस्टेट एजेंट हैं। गिरफ्तार की गई महिलाओं के नाम यासमीन शेख, हुस्ना शेख व माही सिंह है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता किराए पर मकान लेने के लिए 14 फरवरी को इनके संपर्क में आई थी। इस मामले में स्थानीय कोर्ट ने तीनों महिलाओं को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।