Home >> National >> Latest News >> National >> Cyclone Alert Issued In Tamil Nadu, Andhra Pradesh: Heavy Rains In Chennai
अमेरिका में 'सैंडी' के बाद दक्षिण भारत में 'नीलम' का खतरा
dainikbhaskar.com
| Oct 31, 2012, 13:56PM IST
चक्रवाती तूफान नीलम 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चेन्नई से गुजर रहा है (देखें वीडियो)। चेन्नई से ट्वीट कर रहे लोगों का कहना है कि अभी इसका व्यापक असर नहीं दिख रहा है। नीलम चक्रवात के लिए चेन्नई में ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए है- 26412646, 28170738, 24838968, 24867725,22342355, 24425961, 22420600, 24500923।
वहीं चक्रवाती तूफान 'नीलम' के कारण तमिलनाडु के उत्तरी इलाके में भारी वर्षा हुई जिससे आम जीवन प्रभावित हो रहा है। चक्रवाती तूफान से चेन्नई, कांचीपुरम, कुड्डालोर और विल्लुपुरम समेत कई तटवर्ती शहरों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। (सैंडी की फर्जी तस्वीरों की हकीकत जानिए)
दो की मौत
नीलम तूफान की चपेट में आकर दो लोगों की मौत की खबर है जिनमें एक तेल टैंकर का क्रू मेंबर है। यह टैंकर तूफान में फंसकर तट तक खिंचा चला आया था। इसमें कुल 37 लोग सवार थे जिनमें से एक की मौत की खबर है। दूसरे व्यक्ति की मौत पुद्दुचेरी में हुई। यह 46 वर्षीय व्यक्ति समुद्र की लहरे देखने किनारे पर आया था। पानी की तेज लहर उसे बहा कर ले गई और डूबने से उसकी मौत हो गई।
चेन्नई ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक शाम 6 बजे तक चेन्नई में 90 से अधिक पेड़ नीलम की चपेट में आकर धराशाई हो गए। शहर में बाढ़ आने की खबर नहीं थी लेकिन नयार पाइंट दसाप्रकाश, केकेआर अस्पताल से फ्लावर्स रोड तक, क्रिश्चियन कॉलेज, हैरिंग्टन रोड, मंडावेली जंक्शन आदि स्थानों पर पानी भरने की रिपोर्टें है।
(समुद्री तूफानों के हसीन नामों के पीछे की कहानी)
यह चक्रवाती तूफान तमिलनाडु के नागपट्टनम और आंध्रप्रदेश के नेल्लोर के बीच से गुजरते हुए उत्तर और पश्चिमोत्तर की ओर बढे़गा। (अपने पीछे बर्बादी का मंजर छोड़ गया सैंडी)
तूफान में मोबाइल चार्ज करने के लिए ये तरीके अपना रहे हैं अमेरिकी
अमेरिका में कैसे मचा हाहाकार, तस्वीरों और खबरों से जानने के लिए नीचे क्लिक करें
खौफनाक सैंडी की बर्बादी की 10 दिलकश तस्वीरें
PHOTOS:सैंडी के कहर में उड़ा अमेरिकी चुनाव? भारत में भी अलर्ट
सैंडी का कहर : इंटरनेट पर तैर रहीं ये फर्जी तस्वीरें
सैंडी ने डुबो दिया जहाज लेकिन कोस्ट गार्ड ने बचा ली 14 जानें
अमेरिका में 'सैंडी' ने रोका राष्ट्रपति चुनाव प्रचार








