राष्ट्र के नाम आपका क्या है संदेश?
आप सभी को आजादी की सालगिरह मुबारक! दैनिकभास्कर.कॉम इस दिन को आपके साथ अलग अंदाज में मना रहा है। 15 अगस्त को 15 शब्दों में देश के नाम संदेश देने का मौका देकर। यह अपने आप में एक अनूठा अभियान है। सबसे छोटा भाषण देने का दुनिया का सबसे बड़ा अभियान। इस अभियान को न केवल आम पाठकों, बल्कि बॉलीवुड और राजनीति सहित तमाम क्षेत्र के दिग्गजों ने भी भारी समर्थन मिला है।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी दैनिकभास्कर.कॉम के इस अभियान को सराहा है। उन्होंने इसके लिए अपना संदेश भी दिया है। उन्होंने कहा है, 'गर्व, सम्मान और खुशी का दिन...हमारे तिरंगे की शान, हमारी आजादी का गर्व और उन शहीदों की याद जिन्होंने सिर्फ इसलिए अपनी जान कुर्बान कर दी, ताकि हम आजाद हवा में सांस ले सकें...'
बॉलीवुड के शहंशाह शाहरुख खान ने अपने संदेश में कहा है, 'मेरे लिए आजादी का मतलब है अपनी खुद का सोच, आजाद खयाल होना। धर्मनिरपेक्ष नजरिया, महिलाओं को समान अधिकार, सभी संस्कृतियों के लिए समान आदर और खेलों का विकास आज समय की मांग है।'
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है, 'देशवासियों को 66 वें स्वाधीनता दिवस की हार्दिक बधाई। आजादी के शहीदों को मेरा नमन। हम सब देश की एकता एवं अखंडता के लिए हर त्याग व बलिदान का संकल्प लें।'
इस अभियान में हजारों लोगों और मशहूर शख्सियतों ने अपने संदेश भेजे हैं। इनके संदेश आप यहां पढ़ सकते हैं। साथ ही, राष्ट्र के नाम आप अपना संदेश भी पूरी दुनिया तक पहुंचा सकते हैं।
पांच साल में हर घर में बिजली देंगे : पीएम
EXCLUSIVE: चाहिए सरकार की धीमी गति से आजादी
भ्रष्टाचार पर गुस्सा जायज : राष्ट्रपति









