दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म की पीडि़त पैरामेडिकल छात्रा का गुरुवार को आखिरी सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम आया। उसने 73 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वह फीजियोथैरेपी की छात्रा थी।
देहरादून स्थित सांई इंस्टीट्यूट के प्रमुख हरीश अरोड़ा ने भावुक होकर कहा कि वह प्रतिभावान छात्रा थी। हर विषय में उसने बहुत अच्छे अंक हासिल किए हैं। उसे अन्य साथियों से भी ज्यादा अंक मिले हैं।
जब उसके साथियों ने उसके प्राप्तांक देखे तो सभी भावुक हो गए। हमारे संस्थान ने पीडि़त के परिजन को सारी फीस लौटा दी है। इसी संस्थान के छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों ने उसे न्याय दिलाने के लिए धरने दिए। विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में पुलिस की लाठी भी खाई।