विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Death Toll From Sandy Climbs, Millions Without Power

सैंडी ने ली 17 की जान, दिल्‍ली के 51 बच्‍चे फंसे

dainikbhaskar.com | Oct 31, 2012, 07:30AM IST
 
 

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली। अमेरिका में महा-तूफान सैंडी मंगलवार को रिहायशी इलाकों में दाखिल हो गया। तमाम उपायों के बावजूद तूफान से हुए हादसों में 43 लोगों की मौत हुई है। (तस्‍वीरें देखें)
 
इस भीषण तूफान के बाद बुधवार को अमेरिका में जिंदगी फिर से पटरी पर लौट रही है। हालांकि न्यू यॉर्क सब वे बंद ही
रहेगा जबकि कई एयरपोर्ट आंशिक रूप से शुरु हो गए हैं। 
 
तूफान के कारण दो दिन तक बंद रहने के बाद बुधवार को व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने की संभावना हैं। वहीं न्यू यॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का खुलना भी अभी बाकी है। लाखों घरों में बिजली नहीं है। इस सब के बीच अमेरिकी प्रशासन नुकसान का जायजा ले रहा है। 
 
 (ये भी पढ़ेंअब भारत में खतरा, कुछ ही घंटों में कहर बरपा सकता है नीलम)
 
वहीं 'सैंडी' की वजह से दिल्ली के दो अलग-अलग स्कूलों के 51 बच्चे भी अपने चार शिक्षकों के साथ वहां फंस गए है। इन स्कूलों में एल्कॉन पब्लिक स्कूल के 21 बच्चे जहां न्यूजर्सी से 50 किलोमीटर दूर होटल में है तो एल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल के 30 बच्चे वाशिंगटन में फंसे हुए है। (सैंडी की फर्जी तस्‍वीरों की हकीकत जानिए)
 
दोनों ही स्कूलों के बच्चे अलग- अलग ट्रिप के तहत अमेरिका गए थे। इन सभी को 31 अक्टूबर को वापस भारत लौटना था लेकिन 'सैंडी' के चलते इमरजेंसी घोषित होने के बाद बच्चों की फ्लाइट रद्द हो गई है। अब ये बच्चे 6  नवंबर से लौटेंगे। 
 
स्कूल प्रशासन बच्चों से लगातार संपर्क है और सभी बच्चे सुरक्षित है। सैंडी के कारण पूर्वी तट के 12 राज्यों में इमरजेंसी लागू है। हालांकि चपेट में 17 राज्य आए हैं। करीब 76 लाख घरों की बिजली गुल है। वहीं 30 लाख से अधिक घरों में पानी घुसा हुआ है। कई शहरों में आग लगने की भी घटनाएं हुई हैं। (अपने पीछे बर्बादी का मंजर छोड़ गया सैंडी)
 

चीन पर टूटा 'सोन तिन' का कहर 
 
चीन के दक्षिणी गुआंक्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में तूफान 'सोन तिन' के कारण तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इसके कारण चीन और वियतनाम की सीमा पर स्थित एक नदी में छह नौकाएं डूब गई और 70 नौकाएं लापता हैं। तूफान के कारण बेइलुन नदी में बाढ़ आने से यह घटना हुई। जहाज रानी प्रशासन ने गुआंक्शी में नौकाओं में फंसे 26 वियतनामी महिलाओं और बच्चों को बचाया। फांगछेनगांग शहर के जन सुरक्षा ब्यूरो के प्रवक्ता के हवाले से शिन्हुआ ने यह जानकारी दी है। 
 

भारत में भी तूफान का खतरा 
 
अमेरिका में सैंडी के उत्पात की खबरों के बीच दक्षिण भारत में 'नीलम' तूफान का खतरा मंडरा रहा है। यह चक्रवाती तूफान आज दोपहर बाद तमिलनाडु के नागपट्टनम और आंध्रप्रदेश के नेल्लोर के बीच से गुजरेगा। इस दौरान भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने को कहा गया है। चक्रवाती तूफान से चेन्नई,  कांचीपुरम, कुड्डालोर और विल्लुपुरम समेत कई तटवर्ती शहरों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। प्रशासन ने स्कूल और कॉलेज बंद करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक चेन्नई से दक्षिण-पूर्व 500 किमी दूर गहरा विक्षोभ बना हुआ है।
 
45 अरब डॉलर का नुकसान
 
शुरुआती आकलन के मुताबिक करीब 45 अरब डॉलर (करीब दो हजार अरब रुपए) के नुकसान की आशंका है। इसमें सिर्फ आधी संपत्ति का बीमा हुआ है। 
 
सुनीता ने देखा तूफान 
 
सैंडी अंतरिक्ष से देखने में भी भीषण लग रहा है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की कमांडर सुनीता विलियम्स ने कहा कि उन्होंने और दल के अन्य सदस्य तूफान सैंडी के बीच में बने बवंडर को देख सकते थे। विलियम्स का परिवार न्यू इंग्लैंड में रहता है और क्षेत्र की घटनाओं पर वह करीबी नजर रख रही हैं। उन्होंने इस तूफान को बड़ा भयावह बताया है। 


 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment