विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Defence Ministry Is Not Satisfied With Agustawestland's Explanation

रक्षा मंत्रालय ने अगस्ता से मांगा दोबारा स्पष्टीकरण

नेशनल ब्यूरो | Feb 24, 2013, 10:28AM IST
 
 

 
नई दिल्ली. रक्षा मंत्रालय वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे के मामले में इटली की कंपनी अगस्तावेस्टलैंड के जवाब से संतुष्ट नहीं है। कंपनी ने अपने जवाब में किसी तरह की गड़बड़ी न होने की बात की है। रक्षा मंत्रालय ने उससे स्पष्टीकरण मांगा गया कि सौदे में दलाली किसे, कब और कहां दी गई। मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, जवाब संतोषजनक नहीं है इसलिए कंपनी से दोबारा विस्तृत स्पष्टीकरण की मांग की गई है। अब कंपनी से यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि अगर कंपनी ने किसी को दलाली नहीं दी तो इटली की अदालत में जांच कैसी चल रही है। कंपनी से यह भी पूछा गया है कि कथित रूप से मुख्य भूमिका निभाने वाले हशक के कंप्यूटर की तलाशी में क्या मिला है और क्या उसका ताल्लुक सौदे से है। 
 
 
फिर, इस मामले में कंपनी और अमेरिका के अटॉर्नी एलियन की क्या भूमिका थी। सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्रालय को इटली गए रक्षा सचिव शशिकांत शर्मा, रक्षा उत्पादन सचिव एके मेहरा और संयुक्त सचिव एके बल की रिपोर्ट का भी इंतजार है। लोकसभा में इस विषय पर नियम 193 के तहत चर्चा होनी है और सरकार को पूरी तैयारी के साथ जवाब देना है। इसी वजह से विस्तृत रिपोर्ट की मांग की जा रही है। 
 
 
 
हेलिकॉप्टर घोटाले में बृजेश मिश्र की थी अहम भूमिका : ऑर्गेनाइजर 
 
नई दिल्ली. संघ के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे बृजेश मिश्र की हेलिकॉप्टर घोटाले में अहम भूमिका थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एडब्ल्यू-101 हेलिकॉप्टर को वापस होड़ में लाने के लिए बृजेश मिश्रा ने ही 22 दिसंबर 2003 को भारतीय वायुसेना को एक पत्र लिखा था। इसमें कहा था कि उनसे या स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप से सलाह लिए बिना वीवीआईपी हेलिकॉप्टर के संदर्भ में आपरेशनल जरूरतें कैसे तय कर ली गईं? जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी का दावा है कि बृजेश मिश्रा इस सौदे में ‘बड़े सहायक’ की भूमिका में थे। उनकी बेटी की शादी एक इतालवी बेल्ट के उद्योगपति से हुई है। वह इटली में ही रहती हैं। मिश्र को यह आपत्ति थी कि वायुसेना को इस बात के लिए आड़े हाथों लिया था कि उसने वीवीआईपी नेताओं की जरूरतों को संज्ञान में क्यों नहीं लिया, जो 14000 फुट से अधिक की ऊंचाई पर बहुत कम ही यात्रा पर जाते हैं। उनका कहना था कि यदि ‘तत्कालीन ’ रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडीज सियाचिन में इतनी ऊंचाई पर जाते भी हैं तो वह इसके लिए चेतक हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 
 
भाजपा कल दर्ज कराएगी शिकायत 
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव किरीट सोमैया ने कहा कि हेलिकॉप्टर सौदे में घूसखोरी के मामले में कांग्रेस के कुछ लोग शामिल थे। इस संबंध में सोमवार को सीबीआई के सामने दस्तावेज पेश किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में पार्टी अपनी शिकायत दर्ज कराने वाली हैं। इसके लिए उनके पास मौजूद दस्तावेज सीबीआई के सामने पेश करेंगे। इस मामले में गिरफ्तार तीन लोगों में से एक कांग्रेस के एक नेता के परिवार की फर्म में निदेशक था। दूसरा एक कोयला खदान कंपनी में निदेशक था। 
 

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment