विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Delhi Gang Rape

पीड़िता की हालत स्थिर करने की कोशिश जारी

1 of 9 Photos

नई दिल्ली. दिल्ली गैंगरेप पीड़िता को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टरों ने पहली बार उसका मेडिकल बुलेटिन जारी किया। अस्पताल का कहना है कि पीड़िता की हालत अब भी बेहद नाजुक है। डॉक्टरों की टीम सुबह से ही लगातार पीड़िता की हालत को स्थिर बनाने की कोशिश कर रही है। दिलचस्प है कि पीड़िता की तबियत ज्यादा खराब होने के चलते उसे इलाज के लिए बुधवार रात एयर एंबुलेंस से सिंगापुर भेजा गया था।

 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की हालत सिंगापुर के अस्पताल में स्थिर है। पीड़िता को बुधवार देर रात इलाज के लिए सिंगापुर भेज दिया गया था। आजाद ने गुरुवार को कहा कि लड़की सुबह 5.30 बजे सिंगापुर पहुंची है। एक घंटे बाद मुझे जो रिपोर्ट मिली है उसके अनुसार पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और उसकी हालत स्थिर है।
 

दिल्‍ली गैंग रेप के खिलाफ लोगों का गुस्‍सा गुरुवार को फिर भड़क गया। दिल्‍ली और उससे सटे नोएडा में एक बार फिर महिलाएं और छात्र सड़कों पर उतर आए। दिल्‍ली में जहां महिला संगठनों ने पीडि़त लड़की को तत्‍काल इंसाफ दिलाने की मांग लेकर आंदोलन किया, वहीं नोएडा में सेक्‍टर 49 थाने के बाहर करीब दो सौ छात्रों ने प्रदर्शन किया। (दिल्‍ली में फिर गैंगरेप)

गुस्‍सा राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सांसद बेटे के खिलाफ भी था, जिन्‍होंने प्रदर्शनों को सजी-धजी खूबसूरत महिलाओं का फैशन बताया है। प्रदर्शन के लिए निकली महिलाएं दिल्‍ली पुलिस के खिलाफ भी गुस्‍साई थीं।

रविवार को इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने वाली एक लड़की ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारी महिलाएं दिल्‍ली पुलिस के इस रवैये और 'पिटने वाली' लड़की को इंसाफ देने की भी मांग कर रही थीं। उन्‍होंने इंडिया गेट की ओर मार्च किया, लेकिन पुलिस ने उन्‍हें रोक दिया।

दिल्ली पुलिस  ने इंडिया गेट की ओर बढ़ रही प्रदर्शनकारियों की भीड़ को भी रास्ते में ही रोक दिया है। इंडिया गेट पर एक बार फिर धारा 144 लगा दी गई है।

आगे पढ़ें- सिंगापुर के अस्‍पताल में मौत से जूझ रही है पीडि़त लड़की 

महिला वैज्ञानिक बोलीं- लड़की छह लोगों से घिर गई थी तो समर्पण क्यों नहीं कर दिया?

आठ दोस्तों के साथ किया पत्नी का गैंगरेप, नेता ने दी नसीहत- तन ढंक कर रखें लड़कियां

सिपाही की मौत पर कौन बोल रहा झूठचश्‍मदीद या दिल्‍ली पुलिस?

पुलिस की राय में इन कारणों से होते हैं रेप

पढि़एयुवा क्रांति के सबक

हार्ट अटैक से सिपाही की मौत का दावा करने वाले डॉक्‍टर को नोटिस

PHOTOS: दिल्ली के हेड कांस्टेबल के अंतिम संस्कार पर पहुंचे VVIP

 


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment