विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Delhi Gang Rape

दिल्‍ली गैंगरेप: पिता ने दुनिया को बताया बेटी का नाम

1 of 5 Photos
16 दिसंबर की रात दिल्‍ली में चलती बस में गैंगरेप की शिकार हुई लड़की के पिता भी अब दुनिया के सामने आ गए हैं। उन्‍होंने अपनी बेटी का नाम भी बताया (हम यहां नाम नहीं बता रहे हैं) है और  कहा है कि दुनिया को उसका नाम जानना चाहिए, क्‍योंकि उनकी बेटी ने कोई गलत काम नहीं किया है। वह अपनी जान की हिफाजत करते हुए मरी है और दुनिया की दूसरी औरतों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकती है। उन्‍होंने एक ब्रिटिश अखबार को दिए इंटरव्यू में बताया है कि उन्‍हें घटना के बारे में पहली बार 16 दिसंबर की रात सवा ग्‍यारह बजे पता चला था। हालांकि तब भी उन्‍हें यह पता नहीं था कि उनकी बेटी के साथ वास्‍तव में क्‍या हुआ है। उन्‍होंने कहा, '16 दिसंबर को रात 10.30 बजे मैं काम से लौटा था। मेरी पत्‍नी बटी को लेकर चिंतित थी, क्‍योंकि वह घर नहीं लौटी थी। हमने बेटी और उसके दोस्‍त के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रात 11.15 बजे अस्‍पताल से फोन आया कि मेरी बेटी के साथ कोई हादसा हो गया है।' इसके बाद वह अपने किसी दोस्‍त को लेकर मोटरसाइकिल से अस्‍पताल गए। उन्‍होंने कहा, 'वहां वह बिस्‍तर पर पड़ी थी। उसकी आंखें बंद थीं। मैंने उसके माथे पर हाथ फेरा और उसका नाम लेकर पुकारा। उसने आंखें खोलीं और रोना शुरू कर दिया। मैंने अपने आंसुओं पर काबू किया और उसे दिलासा देते हुए कहा कि सब ठीक हो जाएगा।' तब तक उन्‍हें असलियत मालूम नहीं थी। बाद में पुलिस ने असलियत बताई। इसके बाद उन्‍होंने पत्‍नी और बेटों को भी अस्‍पताल बुलाया, लेकिन वह उन्‍हें गैंगरेप की बात नहीं बता पाए।
 
दूसरी ओर दिल्ली गैंगरेप के दो आरोपी सरकारी गवाह बनना चाहते हैं। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ज्योति क्लेर के सामने पेशी के दौरान दो आरोपी पवन गुप्ता और विनय गुप्ता ने सरकारी वकील की मदद लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने इस मामले में सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई। वहीं अन्य आरोपी राम सिंह और मुकेश ने कोर्ट में पेशी के दौरान अपने बचाव के लिए सरकारी वकील की मदद मांगी। हालांकि सरकारी गवाह बनने से इस जघन्य अपराध के इन आरोपियों को शायद ही कोई राहत मिल पाए। 

ये भी पढ़ें

दिल्‍ली गैंगरेप: नाबालिग आरोपी की मां ने कहा, मर चुका है मेरा बेटा

दिल्‍ली गैंगरेप पीडि़ता पर बयान को गलत साबित करने वाले को 50 लाख इनाम देंगे आसाराम बापू

आंखों देखी: तन ढंकने के लिए किसी ने कपड़े तक नहीं दिए थे 'दामिनी' को...

महिलाओं को नंगा करना यौन अपराध नहीं! बलात्‍कारी के बाद कानून करता है पीडि़ता का 'बलात्‍कार' 

'नाबालिग' आरोपी ने की थी सबसे ज्‍यादा दरिंदगी, दो बार किया था 'दामिनी' का बलात्‍कार!

पुलिस दफा 302 लगाना ही भूल गई

PHOTOS: रेप के आरोपी नेता पर टूटा महिलाओं का कहरपीट-पीट कर किया अधनंगा

भाजपाई मंत्री की महिलाओं को नसीहतलक्ष्‍मणरेखा पार करेंगी तो रावण करेगा अपहरण

 


आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment