विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Delhi Gang Rape

दिल्‍ली गैंगरेप: क्राइम पेट्रोल में दस्‍तक नहीं देगा 'दामिनी' का शो

1 of 5 Photos
नई दिल्‍ली। सरकार ने दिल्‍ली गैंगरेप पर बने टीवी शो के प्रसारण की इजाजत देने से मना कर दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोनी टीवी से इसके क्राइम पेट्रोल शो के उस एपिसोड का प्रसारण नहीं करने को कहा है जो 'दामिनी' के साथ हुई वारदात पर बनी है। सोनी टीवी का यह शो अपराध की दुनिया से जुड़ी सच्‍ची घटनाओं पर आधारित होता है।
 
दिल्‍ली गैंगरेप में नाबालिग आरोपी विनय शर्मा के घर में मातम-सा माहौल है। मां चंपा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है तो बहनों ने सड़क पर निकलना बंद कर दिया है। कभी स्‍कूल में टॉपर रहा विनय इन दिनों गैंगरेप केस का आरोपी है। (पढ़ें : 'दामिनी' के पिता ने उसके दोस्‍त पर साधा निशाना
 
विनय की मां ने कहा है कि वे अपने बेटे को मरा हुआ मान चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उससे उन्हें कोई उम्मीद नहीं हैं। उन्हें भरोसा नहीं होता कि दो छोटी बहनों का भाई होकर वह ऐसा काम करेगा। गैंगरेप की पीडि़ता छात्रा और उसके दोस्‍त की लोहे की छड़ से पिटाई करने वाला विनय शर्मा कभी स्‍कूल में टॉपर हुआ करता था। हमेशा शांत और साधारण दिखने वाला यह छात्र कैसे शैतान बन गया, इसका परिवार भी नहीं जानता है। विनय की मां चंपा देवी अपने बेटे की करतूत के बाद बुरी तरह टूट गई हैं। दक्षिण दिल्‍ली के स्‍लम में रहने वाली चंपा देवी कहती हैं कि मार्च 1994 में जब विनय का जन्‍म हुआ था, पूरे घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन आज मैं उसे जन्‍म देकर पछता रही हूं। चंपा देवी की उम्र 37 वर्ष है। (पुलिस की छावनी में तब्‍दील हुआ 'दामिनी' का गांव)
 
चंपा देवी कहती हैं कि वह पढ़ाई में काफी होशियार था। हमेशा टॉपर रहा। उसे अंग्रेजी पढ़ना बहुत पसंद था। उसे उम्‍मीद थी कि वह पढ़लिखकर अच्‍छी नौकरी पा लेगा। एक विदेशी अखबार को दिए इंटरव्‍यू में चंपा देवी कहती हैं कि उसने हाल में ही एक कॉलेज में प्रवेश लिया था। वह एक जिम में तीन हजार की नौकरी भी कर रहा था। उसकी नौकरी से उसके मजदूर पिता को बड़ी राहत मिलती थी। लेकिन अब सबकुछ खत्‍म हो गया। 
 
विनय की बहन मंजू कहती हैं कि वह वास्‍तव में एक अच्‍छा लड़का था जो भटक गया था। वह अपने तीनों भाई-बहनों का हमेशा ख्‍याल रखता था।  वह कहती हैं कि जब मैं बचपन में जल गई थी तो वह मुझे हमेशा स्‍टोव से दूर रहने को कहता था। 
 
विनय के पड़ोसी और दोस्‍तों का कहना है कि राम सिंह और मुकेश सिंह की संगति में आने के बाद वह बिगड़ गया था। रविदास इलाके में  रहने वाले कुछ लोग कहते हैं कि मुकेश और राम भी पड़ोस में ही रहते थे। 16 दिसंबर की रात दोनों ने जमकर शराब पी थी। उसकी मां उस रात को याद करते हुए कहती हैं कि उस रात विनय स्‍वीट बन खा रहा था और कार्टून देखते हुए अपने भाई-बहनों के साथ हंस रहा था। इसके बाद एक फल बेचने वाला लड़का आया और उसे ले गया। इसके बाद हमने कभी विनय को नहीं देखा। 
 
इस बीच, सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने सोनी टीवी से कहा है कि वह दिल्‍ली गैंगरेप पर बने कार्यक्रम को न दिखाए। इस कार्यक्रम में दिल्‍ली गैंगरेप की घटना का नाट्य रूपांतरण किया गया है।
 
ये भी पढ़ें

दिल्‍ली गैंगरेप पीडि़ता पर बयान को गलत साबित करने वाले को 50 लाख इनाम देंगे आसाराम बापू

दिल्‍ली गैंगरेप: पिता ने दुनिया को बताया बेटी का नाम

आसाराम बापू ने दिल्‍ली गैंगरेप की शिकार को ही बताया दोषी !

आंखों देखी: तन ढंकने के लिए किसी ने कपड़े तक नहीं दिए थे 'दामिनी' को...

महिलाओं को नंगा करना यौन अपराध नहीं

'नाबालिग' आरोपी ने की थी सबसे ज्‍यादा दरिंदगी, दो बार किया था का बलात्‍कार!

"मां के कलेजे से लग कर दो बार कहा था सॉरी, पहली बार होश में आते ही मांगी थी टॉफी"

PHOTOS: रेप के आरोपी नेता पर टूटा महिलाओं का कहर, पीट-पीट कर किया अधनंगा

भाजपाई मंत्री की महिलाओं को नसीहत- लक्ष्‍मणरेखा पार करेंगी तो रावण करेगा अपहरण

 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment