राष्ट्रपति से मिले बीजेपी नेता, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
dainikbhaskar.com
| Dec 24, 2012, 20:55PM IST
नई दिल्ली। दिल्ली गैंग रेप मामले में बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और नितिन गडकरी राष्ट्रपति से मिले। बीजेपी नेताओं ने प्रणब मुखर्जी से मिलकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
दिल्ली के उपराज्यपाल तेजिंदर खन्ना ने सोमवार को पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि प्रदर्शनकारियों का गुस्सा जायज है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने के आरोप में एसीपी (ट्रैफिक) और एसीपी (पीसीआर) को सस्पेंड कर दिया गया है। दो डीसीपी को जवाब देने को कहा गया है। (पढिए, अन्ना हजारे की पीएम को चिट्ठी)
इस मामले को लेकर देशभर में हो रहे आंदोलन के आगे सरकार झुक गई है। सरकार की ओर से कहा गया है कि जनवरी के पहले हफ्ते से इस केस की सुनवाई रोजाना की जाएगी। सुनवाई में शामिल सभी तीन जज महिलाएं होंगी।
गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और दिल्ली की सीएम शीला दीक्षित की दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से मुलाकात हुई। सरकार ने तय किया है कि दिल्ली गैंगरेप मामले की सुनवाई तीन जनवरी से शुरू होगी और यह रोजाना होगी। सूत्रों के मुताबिक रेप जैसे मामले जल्द निपटाने के लिए और फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए जाएंगे। शिंदे ने चीफ जस्टिस से मुलाकात के बाद कहा, 'मैंने स्टूडेंट्स से कल भी कहा था कि मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन होगा। यह आयोग 30 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट भी दे देगा। हम इस मामले में पहले दिन से ही लगे हैं।' उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, 'हम लगातार स्टूडेंट्स से मिल रहे हैं। आंदोलनकारियों की मांगें मान ली गई हैं, ऐसे में अब आंदोलन क्यों हो रहे हैं?'
केंद्र सरकार ने पूर्व चीफ जस्टिस जे एस वर्मा की अगुवाई में तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया है जो सेक्सुअल असॉल्ट से जुड़े मामलों में त्वरित फैसले और कठोर से कठोर सजा सुनाने के मकसद से मौजूदा क़ानून की समीक्षा करेगा। इस आयोग ने अपना काम शुरू कर भी कर दिया है।
उधर, इंडिया गेट से प्रदर्शनकारियों के साथ मीडिया को भी यहां से हटाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि पूरे इलाके में धारा 144 लागू है। ऐसे में मीडियाकर्मी भी यहां नहीं रह सकते हैं। इंडिया गेट से अधिकांश ओबी वैन को हटाया जा रहा है। इस वजह से पुलिस और पत्रकारों में भी झड़प हो रही है। इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन के बीच पूरे राजपथ पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। LIVE: अब जंतर मंतर पर प्रदर्शन, शांतिपूर्वक विरोध में स्कूली छात्र भी शामिल हुए
वहीं, दिल्ली पुलिस ने योगगुरु बाबा रामदेव और पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह के खिलाफ दंगा भड़काने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाबा रामदेव रविवार दोपहर को कई बसों में अपने सहयोगियों के साथ प्रदर्शन में भाग लेन के लिए दिल्ली आए थे। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिसकर्मियों और बाबा रामदेव के समर्थकों के बीच झड़प हुई। इसे देखते हुए पुलिस ने बाबा रामदेव और उनके समर्थकों के खिलाफ दंगा भड़काने का मुकदमा दर्ज कर लिया। (120 तस्वीरों में देखें आंदोलन)
दूसरी ओर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। उधर, तमिलनाडु में पीपुल्स मूवमेंट अगेंस्ट न्यूक्लियर एनर्जी पुतिन की यात्रा का विरोध कर रहा है। इसके समन्वयक एसपी उदयकुमार ने तिरूनलवेली में कहा, 'रूस कुडनकुलम की परमाणु उर्जा परियोजना का साझीदार है। यह योजना स्थानीय लोगों के लिए खतरनाक है। इसलिए हम पुतिन का विरोध करेंगे।
9 मेट्रो स्टेशन आज भी बंद
जंतर-मंतर छोड़कर पूरी नई दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। मेट्रो के नौ स्टेशन सोमवार को भी बंद रहेंगे। इनमें प्रगति मैदान, मंडी हाउस, बाराखम्बा रोड, राजीव चौक, खान मार्केट, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन और रेस कोर्स मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।
होम मिनिस्टर सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि हिंसा को काबू करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की। यदि आज स्टूडेंट से बात की तो कल नक्सलियों से भी बात करना होगा।
दिल्ली गैंग रेप पर लोगों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बयान देना पड़ा। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की रक्षा के लिए सरकार हर प्रयास कर रही है। सभी से अनुरोध करता हूं कि शांति बनाए रखें और हमारा सहयोग करें। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। लोगों का गुस्सा जायज है लेकिन हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। इससे पहले होम मिनिस्टर ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने शिंदे से ताजा हालात की जानकारी ली।
News
- State News
National News
International News
Bollywood
Cricket
Jeevan Mantra
Business
Editorial
Gadgets
English News
Gujarati News
Marathi News
- Rajasthan News
Haryana News
Madhya Pradesh News
Punjab News
Chattisgarh News
Himanchal News
Uttar Pradesh News
Bihar News
Jharkhand News
Maharastra News
Gujarat News
Jammu & Kashmir News
- Delhi News
Jaipur News
Bhopal News
Chandigarh News
Udaipur News
Indore News
Ludhiana News
Jodhpur News
Raipur News
Ranchi News
E-paper
Archives
Trending Events
Crime
Photo Contest
Recipes
Infotainment
Group Sites
- divyabhaskar.com
Largest Gujarati Website dailybhaskar.com
Most comprehensive
Local News website in English divyamarathi.com
A Leading Marathi News Website dbhaskar.com
The alternate homepage of bhaskar.com myfmindia.com
Radio Division, wholly owned company of Bhaskar group dainikbhaskargroup.com
Group Website of India’s Largest Newspaper Group
Copyright © 2013-14 DB Corp ltd., All Rights Reserved. Site Powered by I Media Corp. Ltd IMCL, DB Corp Ltd. Enterprise.











