विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Earthquake Shakes North India

6.3 की तीव्रता के भूकंप से कांपा उत्तर भारत

Dainikbhaskar.com | Jul 12, 2012, 22:00PM IST
 
 


नई दिल्ली. गुरुवार की शाम 7.33 बजे उत्तर भारत का एक बड़ा हिस्सा भूकंप के झटकों से हिल गया। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जयपुर और दिल्ली और उसके आसपास गाजियाबाद ,नोएडा और गुड़गांव में ये झटके 4 से लेकर 15 सेकंड तक महसूस किए गए।
 
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई।  भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान की हिंदुकुश पहाड़ियों में बताया गया जो जमीन से 170 किलोमीटर नीचे था। लोग अपने घरों से बाहर खुली जगहों पर चले गए। अच्छी बात यह रही है कि किसी भी जगह जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।


मौसम विभाग के निदेशक आरएन दत्तात्रेयन ने इस बारे में बताया, 'यह मध्यम तीव्रता का भूंकप है। लेकिन खतरे की कोई बात नहीं है। भूकंप का केंद्र नीचे होने की वजह से भूकंप का असर बहुत दूर तक होता है, लेकिन इससे नुकसान नहीं होता है।' 
(तस्वीर में: गाजियाबाद में भूकंप के झटके आने के बाद घरों से लोग बाहर आ गए)
 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment