गुजरात में जहां मोदी ने शानदार हैट्रिक लगा दी वहीं हिमाचल प्रदेश में परंपरा के मुताबिक कांग्रेस ने भाजपा से सत्ता झीन ली है। यहां राज्य के गठन के बाद से अब तक कोई भी सरकार दूसरा कार्यकाल हासिल नहीं कर सकी है। गुजरात और हिमाचल के इन परिणामों ने यह भी साबित कर दिया कि इन राज्यों में मतदाताओं की तीसरे विकल्प में कोई दिलचस्पी नहीं है। साथ ही दिल्ली की राजनीति में इन दोनों राज्यों के परिणामों का व्यापक असर दिखाई देगा।
आखिर क्या हैं चुनाव परिणामों के अर्थ और क्या सामने आएगी तस्वीर जानिए तस्वीरों में..