नई दिल्ली. पुलिस ने एम्स में भर्ती दो साल की बच्ची फलक की मां को खोज निकालने का दावा किया है। जिंदगी और मौत के बीच झूल रही फलक की मां मुन्नी को डीएनए टेस्ट के लिए पुलिस राजस्थान से दिल्ली ला रही है। फलक को लक्ष्मी नाम की एक नाबालिग ने एम्स ने भर्ती कराया था।
सूत्रों के मुताबिक मुन्नी अपनी बेटी फलक को लक्ष्मी के हवाले करने के बाद हरियाणा चली गई थी। वह हरियाणा से राजस्थान के बहरोड़ में रहने वाले एक युवक के साथ रह रही है। इस जानकारी के बाद पुलिस टीम राजस्थान पहुंची, जहां से मुन्नी को धर दबोचा गया।
जांच टीम को पता चला है कि हरियाणा की रहने वाली मुन्नी ने महज कुछ रुपए के लालच में फलक को राजस्थान के इस युवक के हाथ बेच दिया था।
Related Articles: