नई दिल्ली. बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने नरम रुख दिखाया। बुधवार शाम पाकिस्तान के डॉयरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन (डीजीएमओ) ने अपने सैनिकों को आदेश जारी कर लाइन ऑफ कंट्रोल पर संघर्ष विराम को बरकरार रखने के लिए कहा। पाक डीजीएमओ ने अधिकारिक तौर पर भारत को जानकारी देते हुए कहा है कि उसने अपने सैनिकों को संघर्ष विराम का सम्मान करने का आदेश दिया है।
इससे पहले सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने पाकिस्तानी सैनिक की हत्या के पाकिस्तान (जानिए, पाकिस्तान में अब आगे क्या होगा?) के आरोप को झूठ बताया है। शहीद हेमराज के परिजनों से मिलने मथुरा पहुंचे सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तानी सैनिक मरा भी होगा तो भारत की जवाबी कार्रवाई में, न कि उस तरह जैसे पाकिस्तान ने हमारे सैनिकों को मारा।
वहीं एलओसी पर मंगलवार रात एक बार फिर फायरिंग हुई थी। यह फायरिंग रात करीब 10 बजे कुंडी पोस्ट के समीप हुई जो लगभग एक घंटे तक चली। पाकिस्तान सेना का आरोप है कि इस फायरिंग में उसका एक जवान मारा गया है। पाकिस्तानी सेना ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है, 'भारतीय सेना ने एलओसी पर फिर से फायरिंग की है। जंद्रोत सेक्टर में हुई इस फायरिंग में नायक अशरफ शहीद हो गए हैं। नायक अशरफ की पत्नी और तीन बेटियां हैं।' ऐसी भी खबर है कि पाकिस्तान ने इस मामले में भारत से विरोध जताया है। आईएसपीआर का कहना है कि पाकिस्तान के डीजी (मिलिट्री ऑपरेशंस) ने एलओसी पर सीजफायर के मसले पर अपने भारतीय समकक्ष से 'हॉटलाइन' पर बात की है और विरोध जता दिया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच नियंत्रण रेखा यानी एलओसी पर फायरिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पाकिस्तान अपनी गलती मानने की बात तो दूर, भारत पर ही सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगा रहा है। हद तो तब हो गई जब पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने भारतीय नेताओं को नसीहत दे डाली। खार ने एलओसी पर भारतीय सैनिक का सिर काटे जाने की घटना के बाद आर्मी चीफ जनरल बिक्रम सिंह द्वारा दिए गए बयान को बहुत ही आक्रामक करार दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय नेताओं को उनके देश के घटनाक्रमों से सीख लेनी चाहिए।
अंदरूनी संकट से घिरे पाकिस्तान की विदेश मंत्री ने कहा, 'भारत के कई नेताओं के बयानों को सुनकर हमें हैरानी नहीं हुई है। मेरे विचार से यह वह चीज है जो कि पाकिस्तान में बदल गई है और भारत को इससे सीख लेने की जरूरत है।' पीबीएस न्यूज चैनल के एक शो में पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा, 'भारतीय सेना प्रमुख का बयान सुनने के बाद मैं 20 साल पहले के माहौल में पहुंच गई हूं।' यह पूछे जाने पर कि भारतीय सेना प्रमुख ने क्या कहा था, खार का जवाब था, 'पूरी तरह से अत्यंत आक्रामक बयान'।
(फोटो: आर्मी डे के मौके पर मंगलवार को छद्म युद्ध की एक झलक)
जानिए, पाकिस्तान में अब आगे क्या होगा?
तख्तापलट की ओर पाकिस्तान?
इस साल युद्ध लड़ने और जीतने के लिए तैयार रहो- चीन की सेना को मिला आदेश
ये भी पढ़ें
फ्लैग मीटिंग में पाक ने दिखाए तेवर, सपा बोली- युद्ध ही एक मात्र विकल्प
जानिए, आखिर क्यों कट जाते हैं हमारे सिर?
EXCLUSIVE INSIDE STORY: हमारे जांबाजों का सिर ले जाने के लिए काले कपड़े में घात लगा कर बैठे थे दुश्मन सैनिक
'हमारा एटम बम धूल खा रहा है, पाकिस्तान में घुस कर बोलो हमला'