अंबानी का एंटीलियाः पहली बार जारी हुईं दुनिया के सबसे महंगे घर की तस्वीरें

मुंबई.मुंबई के आसमान को चूमते मुकेश अंबानी के घर को लेकर पहली बार परिवार के किसी सदस्य ने सार्वजनिक रूप से बात की है। दुनिया के इस सबसे महंगे कहे जाने वाले घर के इंटीरियर की तस्वीरें (नीचे क्लिक कर देख सकते हैं) भी पहली बार वैनिटी फैयर मैग्जीन ने जारी की हैं।
भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी का यह 27 मंजिला आशियाना मुंबई के आल्टामाउंट रोड पर है। इस घर के बारे में पहले प्रकाशित हो चुकी रिपोर्टों के मुताबिक इसकी कीमत करीब 1 बिलियन डॉलर (लगभग 55 अरब रुपए) है। इस घर का नाम एक प्राचीन द्वीप के नाम पर 'एंटीलिया' रखा गया है।
अंबानी के इस आशियाने में जाकर आने वाले लोग हैलीपेड, आलीशान लाइब्रेरी, स्नो रूम और इसकी भव्यता के बारे में बात करते हैं। हालांकि अब तक अंबानी परिवार इस घर के बारे में खामोश रहा था। पहली बार नीता अंबानी ने घर के बारे में खुलकर बात ही। 'वैनिटी फेयर' मैग्जीन को दिए साक्षात्कार में नीता ने कहा, 'मैं अपने घर के बारे में पहली बार बात कर रही हूं।'
नीता ने कहा, 'मीडिया में आई रिपोर्टों में घर के बारे में काफी बढ़ा चढ़ा कर बात की गई है।' कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि घर में वास्तु दोष के कारण अंबानी परिवार अभी इसमें रहने नहीं आया है। इन रिपोर्टों को निराधार बताते हुए नीता ने कहा, 'हम दो महीने पहले इस घर में रहने आए हैं...और उसके बाद यह कहा जा रहा था कि हम इस घर में शिफ्ट नहीं हुए हैं।' घर के बारे में बात करते हुए नीता ने कहा, 'यह एक आधुनिक घर है जिसका दिल भारतीय है।'
यूं तो एंटीलिया 27 मंजिल ऊंचा है लेकिन कई मंजिलों की ऊंचाई काफी ज्यादा है जिस कारण इसकी ऊंचाई 570 फिट है जो कि किसी 40 मंजिला इमारत के बराबर है। अंबानी परिवार के इस आशियाने में मल्टी स्टोरी गैराज, बॉलरूम, स्पा, थियेटर, गेस्ट सूट्स और कई टैरेस गार्डन हैं।
घर के बारे में नीता ने कहा, 'हमने अपना घर सबसे ऊपर बनाया है क्योंकि हमें सूरज की रोशनी चाहिए थी। आप इसे एक बगीचे के ऊपर बना घर भी कह सकते हैं।'
घर की अंदरूनी बनावट के बारे में नीता ने बताया कि इसका डिजाइन सूरज और कमल से प्रेरित है और इसे भारतीयो कारीगरों द्वारा तराशी गई दुर्लभ लकड़ी, मार्बल और हीरे मोती से सजाया गया है।
भारतीय घरों की तरह है एंटीलिया में भी मंदिर है। नीता कहती हैं कि मंदिर को सही जगह पर स्थापिक करना बहुत जरूरी था। इस आशियाने के अंदर की तस्वीरें पहली बार दुनिया के सामने आई हैं।
तस्वीरें: भारत में है ये दुनिया का सबसे महंगा घर, आंखें चुंधिया देंगे ये नजारे
दुनिया के सबसे महंगे घर में इस शान से रहती हैं नीता अंबानी
सचिन के सम्मान में अंबानी ने दी पार्टी, लता ने गाया गाना
आईपीएल तमाशा: ल्यूक को बेल, माल्या को अल्टीमेटम
ठाकरे का वार- अमेरिका में कपड़े उतरवाने पर भी चुप रहते हैं शाहरुख, यहां करते हैं पंगा
दिल्ली प्लेऑफ में नंबर 1, लगातार नौवीं बार हारे वॉरियर्स






